Year Ender 2024: भारतीय खेल जगत की पांच घटनाएं, जिन्हें भूलना ही बेहतर है

Year Ender 2024:

Year Ender 2024: साल 2024 कई खेलों की ऐतिहासिक कामयाबियों से भरा रहा, लेकिन हर सिक्के के दो पहलू होते हैं। कुछ पल ऐसे भी थे, जिन्हें भूलना ही बेहतर है।महिलाओं के एफआईएच क्वालीफायर मैच में जापान से मिली हार के बाद पेरिस ओलंपिक में पहुंचने की उम्मीद धूमिल पड़ गई। एशियाई खेल पेरिस ओलंपिक पहुंचने के लिए आखिरी रास्ता थे। यहां भी नाकामी हाथ लगी।

अंतिम पंघाल पर लगा गंभीर आरोप-  पेरिस ओलंपिक के दौरान पहलवान अंतिम पंघाल की वजह से भारत को शर्मिंदगी झेलनी पड़ी। अनुशासनहीनता के आरोप में उन्हें फौरन पेरिस से वापस भेज दिया गया। आरोप लगा कि वे अपने मान्यता कार्ड का इस्तेमाल कर अपनी बहन को खेल गांव में घुसाने की कोशिश कर रही थीं। भारतीय ओलंपिक एसोसिएशन ने उन्हें वापस बुला लिया।

Read also-साल 2025 में रिलीज होंगी बॉलीवुड की ये सात बड़ी फिल्में, जानें कौन-कौन से हैं शामिल

फुटबॉल में मिली निराशा-  साल 2024 में भारतीय फुटबॉल टीम एक भी मैच नहीं जीत पाई। हैदराबाद में मलेशिया के खिलाफ मैच से एक जीत का भरोसा था। भारतीय टीम के मुकाबले मलेशिया कमजोर मानी जा रही थी, लेकिन ये मैच भी ड्रॉ रहा। कुल मिलाकर पिछले 12 मैचों से भारतीय टीम जीत के लिए तरस रही है। कुवैत के खिलाफ एएफसी विश्व कप क्वालीफायर मैच में अंतिम कामयाबी नवंबर, 2023 में मिली थी। तब से भारतीय टीम की कतर और सीरिया से दो बार और ऑस्ट्रेलिया, उज्बेकिस्तान और अफगानिस्तान से एक-एक बार हार हुई है।

Read also-न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज, हवा की गुणवत्ता हुई खराब

क्रिकेट में शर्मनाक हार-  नवंबर में भारतीय क्रिकेट टीम की न्यूजीलैंड के हाथों 0-3 से शर्मनाक हार हुई। तीसरे टेस्ट मैच में टीम ने काफी जोर लगाया, फिर भी 25 रन से चूक गई। भारत की 12 साल से घरेलू मैदान पर हार नहीं हुई थी। न्यूजीलैंड की जीत का सिलसिला शुरू हुआ तो वो रिकॉर्ड टूट गया।

विनेश फोगाट को नहीं मिला मेडल-  भारतीय खेल के इतिहास में विनेश फोगाट का मामला दिल तोड़ने वाला था। विनेश ओलंपिक के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला थीं। भारत के खाते में कम से कम रजत पदक तो तय था। मैच के ऐन पहले उनका वजन 100 ग्राम ज्यादा निकला और उन्हें 50 किलोग्राम वर्ग में पदक की दौड़ से बाहर होना पड़ा।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *