UP: प्रयागराज में महाकुंभ से पहले लगा साधु-संतों का जमावड़ा, आकर्षण का केंद्र बने बाल नागा साधु

Prayagraj Maha Kumbh:

Prayagraj Maha Kumbh: प्रयागराज में महाकुंभ मेले में बाल नागा साधु धार्मिक आयोजन के प्रमुख आकर्षणों में से एक हैं।ये साधु सनातन परंपरा और नागा संप्रदाय से जुड़े हैं। बाल नागा साधु वे होते हैं जो बहुत कम उम्र में संन्यास और नागा दीक्षा ले लेते हैं। कुंभ मेले में मौजूद नागा साधुओं में से एक ने पीटीआई  से बात करते हुए कहा, “हमारे गुरु हमारे अनुष्ठानों को बढ़ावा दे रहे हैं और हम उनका पालन कर रहे हैं।हर 12 साल में आयोजित होने वाला यह विशाल धार्मिक आयोजन 13 जनवरी से 26 फरवरी तक प्रयागराज में होगा और 45 दिनों तक चलेगा।

Read also-UP: महाकुंभ को लेकर प्रशासन की तैयारी तेज, तीर्थयात्रियों को कुंभ में मिलेगी ये सुविधाएं

नागा साधु ने किया ये दावा –  ये कुंभ नहीं महाकुंभ है। ये कुंभ नहीं अर्धकुंभ नहीं महाकुंभ है। इस पर महादेव की कृपा है। इसमें स्वयं साक्षात महादेव का स्वरूप होता है ये पर्व, ये मान्यताएं जुड़ी आस्थाएं होती हैं। ना हमारे पूजा पाठ में कोई भंग डाले और ना हम डालना चाहते। जैसे जैसे गुरू मूर्ति लोग इसको आगे के लिए बढ़ा रहे हैं। उसी में हम उनके साथ सक्षम हैं। और खुशियां आप भी आए हैं और भी लोग आएंगे, सभी को आना है महाकुंभ में और यहां पर आकर साधु संतों का आशीर्वाद लें, गंगा मां का आशीर्वाद लें, हर हर महादेव।”

Read also-एक्शन मोड में महाराष्ट्र पुलिस, अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशीयों को किया गिरफ्तार

13 जनवरी से शुरु होगा महाकुंभ – दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में से एक महाकुंभ मेला 13 जनवरी, 2025 को प्रयागराज में शुरू होने वाला है।इस महा आयोजन में लगभग 40 करोड़ तीर्थयात्रियों के आने की उम्मीद है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *