BJP और AAP में जुबानी जंग तेज, आप सांसद के मानहानि नोटिश पर बिफरे सासंद मनोज तिवारी

Manoj Tiwari News: 

Manoj Tiwari News:  बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने गुरुवार को संजय सिंह पर पलटवार करते हुए कहा कि आप सांसद की ओर से किए गए ‘अवैध कार्यों’ को उजागर करने से पार्टी को कोई भी धमकियां नहीं रोक पाएंगी।इससे पहले दिन में एएपी सांसद सिंह ने पीटीआई  से कहा कि उन्होंने तिवारी और बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय को उनके इस आरोप पर कानूनी नोटिस भेजा है कि उनकी पत्नी अनीता सिंह का नाम अलग-अलग जगहों की मतदाता सूची में है।मनोज तिवारी ने पीटीआई से कहा, “उन्हें उचित जवाब मिलेगा और सही जगह पर। इस मामले में उन पर कार्रवाई होगी। हम इन धमकियों से नहीं डरते।”दिल्ली में विधानसभा चुनाव जल्द ही घोषित होने की संभावना है।

Read also-यूपी में विकाश तेज, CM योगी ने गोरखपुर में 1533 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का.. किया शिलान्यास

चुनाव आयोग पर दिया ये बयान- बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा  संजय जी दिल्ली में दो-दो जगह आपका वोट आ गया। आप एक सांसद हो कर और दो-दो वोट रखेंगे और चुनाव आयोग क्यों ना आपकी सदस्यता रद्द कर दे।सांसद की पत्नी 2022 में उत्तर प्रदेश की वोटर, 2024 में दिल्ली की वोटर हो जाएं। फिर उसके बाद जाकर कहीं और की वोटर हो जाएं। ये कैसे हो सकता है। ऐसा तो नहीं कि सांसद संजय सिंह जी 2022 में ही दिल्ली आए। वो तो बहुत पहले से सांसद के तौर पर दिल्ली में हैं। तो भाभी का वोट उत्तर प्रदेश में क्यों था? ये बहुत बड़ी साजिश है।

Read also-IIT दिल्ली की Alumni मीट में शामिल हुए ये दिग्गज उघोगपति, युवाओं को दिए ये मोटिवेशनल संदेश

मनोज तिवारी ने किया ये दावा-  देखो बहुत करारा जवाब मिलेगा। बॉस सही निशाने पर जवाब मिलेगा। इस केस में सजा होगी इन लोगों को।हम धमकी से नहीं डरते हैं। एक तो हमारी भाषा बहुत मर्यादित है दूसरी बात कि जो अपराध करेगा वो सजा पाएगा। उसके लिए जांच होनी चाहिए। हम जांच की बात कर रहे हैं। अगर जांच करवाने में किसी को मान की हानि लगती है तो सजा मिलने पर क्या होगी?”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *