Delhi: विधान सभा चुनाव से पहले एक्शन में CM आतिशी, रोहिणी में किया स्कूल का उद्घाटन

CM Atishi News: दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने सोमवार को किराड़ी, रोहिणी में नई सुविधाओं से लैस 72 कमरों के स्कूल का उद्घाटन किया।इस मौके पर उन्होंने कहा किराड़ी का इलाका एक ऐसा इलाका है जिसको एक समय में बहुत पिछड़ा हुआ माना जाता था। जहां माना जाता था कि सड़क नहीं होती, सीवर नहीं होता, पानी नहीं होता, बच्चों के पढ़ने-लिखने के लिए स्कूल नहीं होता।

Read also-कच्छ में बोरवेल में गिरी 18 साल की लड़की, बचाव अभियान जारी

स्कूल में मिलेगी ये सुविधाएं- लेकिन आज दिल्ली के सरकारी स्कूल में 72 कमरों के स्कूल में आपके बच्चों को लैब मिलेगी, लाइब्रेरी मिलेगी और मैंने तो शायद प्राइवेट स्कूल में भी नहीं देखा कि यहां पर बच्चों को लिफ्ट भी मिलेगी शानदार सरकारी स्कूल में। आज भी देश में दिल्ली इकलौता ऐसा राज्य है जो बजट का 25 पर्सेंट हिस्सा दस साल से लगातार आपके बच्चों के भविष्य पर लगा रहा है, सहकारी स्कूलों पर लगा रहा है। हमारे बच्चों को वर्ल्ड क्लास एजुकेशन देने में लगा रहा है।”

Read also-दिल्ली चुनाव से पहले कांग्रेस ने किया “प्यारी दीदी योजना” का ऐलान, महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देने का वादा

CM आतिशी ने दी ये प्रतिक्रिया-  किराड़ी का इलाका एक ऐसा इलाका है जिसको एक समय में बहुत पिछड़ा हुआ माना जाता था। जहां माना जाता था कि सड़क नहीं होती, सीवर नहीं होता, पानी नहीं होता, बच्चों के पढ़ने-लिखने के लिए स्कूल नहीं होता। लेकिन आज दिल्ली के सरकारी स्कूल में 72 कमरों के स्कूल में आपके बच्चों को लैब मिलेगी, लाइब्रेरी मिलेगी और मैंने तो शायद प्राइवेट स्कूल में भी नहीं देखा कि यहां पर बच्चों को लिफ्ट भी मिलेगी शानदार सरकारी स्कूल में।

आज भी देश में दिल्ली इकलौता ऐसा राज्य है जो बजट का 25 पर्सेंट हिस्सा दस साल से लगातार आपके बच्चों के भविष्य पर लगा रहा है, सहकारी स्कूलों पर लगा रहा है। हमारे बच्चों को वर्ल्ड क्लास एजुकेशन देने में लगा रहा है।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *