विधायक ने खनन अधिकारियों को लताड़ा, मलबा हटवाने के दिए निर्देश

Charkhi Dadri

Charkhi Dadri: गांव पिचौपा कलां के माइनिंग जोन में पहाड़ की मिट्‌टी खिसकने के मामले को लेकर बाढ़ड़ा विधायक उमेद पातुवास ने शनिवार को माइनिंग क्षेत्र में घटनास्थल का निरीक्षण किया। वहां पहुंचे ग्रामीणों का माइनिंग कंपनी के प्रति रोष बरकरार रहा। विधायक ने माइनिंग अधिकारियों को लताड़ लगाते हुए मलबा हटाने के निर्देश दिए। वहीं सांगवान खाप, ग्रामीणों व माइनिंग संचालकों के बीच हुई पंचायत में विधायक की उपस्थिति में 6 मांगों को पूरा करने पर माइनिंग शुरू करने पर सहमति बनी। साथ ही निर्णय लिया कि जल्द ही दूसरी बैठक बुलाकर आगामी निर्णय लिए जाएंगे।

Read Also: अमित शाह कल आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में NDRF के 20वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे

बता दें कि गांव पिचौपा कलां के माइनिंग जोन में जनवरी माह में दो बार स्लाइडिंग का मामला सामने आया है। हालांकि स्लाइडिंग के दौरान मशीनें क्षतिग्रस्त हुई थी। विधायक उमेद पातुवास ने अधिकारियों व ग्रामीणों संग माइनिंग जोन का निरीक्षण किया और कहा कि माइनिंग जोन में कोई मशीन दबी होने की बात सामने नहीं आई है। वहीं ग्रामीणों व माइनिंग संचालकों के बीच अढ़ाई घंटे चली पंचायत में विधायक उमेद पातुवास की उपस्थिति में कई मांगों पर सहमति बनी।

Read Also: शाह ने गृह मंत्रालय की अगुवाई में एक अंतर-मंत्रालयी टीम के गठन का दिया आदेश

पंचायत में गांव पिचौपा कलां के सरपंच प्रतिनिधि अशोक, पंच, माइनिंग विभाग के अधिकारी, ग्रामीण, सांगवान खाप पदाधिकारी, जिला पार्षद, जिला परिषद चेयरमैन आदि मौजूद रहे। विधायक उमेद पातुवास ने स्पष्ट किया कि अवैध माइनिंग नहीं होने दी जाएगी। ग्रामीणों की मांग के अनुसार किसी भी सरकारी एजेंसी से माइनिंग क्षेत्र की पैमाइश करवाई जाएगी। ग्रामीणों की बकाया रॉयल्टी व क्षतिग्रस्त मार्ग का दोबारा निर्माण करवाया जाएगा। विधायक ने कहा कि ग्रामीणों व माइनिंग संचालकों के बीच जो सहमति बनी है, उसे पूरा कराने के बाद ही माइनिंग शुरू होगी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *