Mahakumbh: प्रयागराज में गाड़ियों के प्रवेश पर रोक, यूपी-बिहार और यूपी-एमपी सीमा पर लगा ट्रैफिक जाम

Prayagraj Traffic Jam:

Prayagraj Traffic Jam: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में मौनी अमावस्या पर भगदड़ मचने के बाद प्रशासन सख्त है। बाहर से शहर में आने वाली गाड़ियों पर लगाम लगाई जा रही है।इसकी वजह से मध्य प्रदेश में रीवा के चाकघाट में भारी ट्रैफिक जाम लग गया है। ये जगह मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की सीमा पर है।
रीवा प्रशासन ने बताया कि प्रयागराज में भीड़ कम करने के लिए ये रोक लगाई गई है। रीवा में लोगों की सहूलियत के लिए अस्थाई रैन बसेरे बनाए गए हैं। उन्हें खाना, दवाएं और आराम करने की सुविधा दी जा रही है।

Read also- मध्य प्रदेश में दर्दनाक हादशा, सीमेंट फैक्ट्री में स्लैब गिरने से चार मजदूरों की मौत, 15 घायल

उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर भी ट्रैफिक जाम लग गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर तीन दिन से यातायात रुका हुआ है।भीड़ कम करने के लिए भारी गाड़ियों के रास्ते बदले जा रहे हैं।गुरुवार सुबह से करीब छह हजार गाड़ियों को प्रयागराज की ओर जाने की इजाजत दी जा रही है। माना जा रहा है कि यातायात सामान्य होने तक ये प्रक्रिया जारी रहेगी।

Read also- Virat Kohli Comeback: किंग कोहली’ का करिश्मा, दिल्ली का रणजी मैच देखने के लिए क्रेजी हुए फैन्स

तीन फरवरी को वसंत पंचमी के दिन संगम पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं के उमड़ने के आसार हैं। लिहाजा प्रशासन हर लिहाज से सावधानियां बरत रहा है, ताकि दोबारा भगदड़ मचने की स्थिति ना आए। मौनी अमावस्या पर मची भगदड़ में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई थी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *