Mahakumbh: त्रिवेणी संगम पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, हर-हर महादेव के नारों से गूंजा महाकुंभ

Maha Kumbh News:

Mahakumbh News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में मंगलवार सुबह श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमडी़।श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम घाट  पर पवित्र स्नान किया और पूजा-अर्चना की।श्रद्धालुओं ने अधिकारियों और राज्य सरकार की तरफ से किए गए इंतजाम की सराहना की।कुछ श्रद्धालुओं ने बताया कि घाट तक जाने के लिए काफी लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा है। महिलाओं और बुजुर्गों को काफी परेशानी हो रही है।ऐसे में तीर्थयात्री सरकार से विशेष सुविधाएं देने की मांग कर रहे हैं। साधु संतों ने अपने इष्टदेव को मानते हुए हर-हर महादेव के नारे भी लगाए ।

Read also- दिल्ली-NCR में बूंदाबांदी से मौसम हुआ सुहावना, न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

12 फरवरी को होगा विशेष स्नान- महाकुंभ में तीसरे ‘अमृत स्नान’ के मौके पर दुनिया भर से आए लाखों लोग सोमवार को संगम पर जमा हुए।राज्य सरकार के आंकड़ों के मुताबिक सुबह 10 बजे तक 81.24 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने महाकुंभ में डुबकी लगाई।परंपरा के अनुसार तीन संप्रदायों – संन्यासी, बैरागी और उदासीन अखाडों ने बारी-बारी से अमृत स्न्नान किया। प्रत्येक अखाड़े को 40 मिनट का समय दिया गया। अब महाकुंभ में दो विशेष स्नान और होने हैं। इसमें एक 12 फरवरी को माघी पूर्णिमा और दूसरा 26 फरवरी को महाशिवरात्रि पर होगा।

Read also- बार-बार देखते हैं शीशा तो सावधान! हो सकता है खतरनाक बीमारी का संकेत…

ढाई करोड़ लोगों ने किया अमृत स्नान-  महाकुंभ के तीसरे अमृत स्नान बसंत पंचमी पर सोमवार तड़के से देश-दुनिया से लाखों की संख्या में लोग गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम में डुबकी लगाने आते रहे और शाम आठ बजे तक ढाई करोड़ से अधिक लोगों ने स्नान किया।मेला प्राधिकरण की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, तीन फरवरी को शाम आठ बजे तक 2.57 करोड़ लोगों ने संगम में डुबकी लगाई। इसमें 10 लाख कल्पवासी भी शामिल हैं और 13 फरवरी से अभी तक महाकुंभ में 35 करोड़ लोग स्नान कर चुके हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *