महाकुंभ भगदड़ पर सियासत तेज, सपा सांसद आनंद भदौरिया ने बोला यूपी सरकार पर सियासी हमला

SP On Mahakumbh: 

SP On Mahakumbh: समाजवादी पार्टी के सांसद आनंद भदौरिया ने कहा कि ये दुखद है कि उत्तर प्रदेश की सरकार महाकुंभ में हुई भगदड़ में मारे गए लोगों की सही संख्या उजागर नहीं कर रही है।उन्होंने कहा, ” ठीक है वो अपनी पीठ थपथपा रहे हैं लेकिन समाजवादी पार्टी और हमारे नेता माननीय अखिलेश यादव जी का पहले दिन से मानना है कुंभ में जो दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी है उस पर समाजवादी पार्टी ने संवेदना व्यक्त की है।

Read also- दिल्ली-NCR में बूंदाबांदी से मौसम हुआ सुहावना, न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

सदन के अंदर भी गहरी संवेदना व्यक्त की है, लेकिन कुंभ में जो भगदड़ हुई, एक बार नहीं, तीन-तीन बार भगदड़ हुई और सरकार ने केवल 30 की सूची जारी की। समाजवादी पार्टी का मानना है जो लापता लोग हैं उनके आंकड़ें सरकार जारी करे क्योंकि जो लापता लोग हैं वो मिसिंग नहीं हैं

Read also- Mahakumbh: त्रिवेणी संगम पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, हर-हर महादेव के नारों से गूंजा महाकुंभ

वो भी कुंभ के इस दुखद हादसे में मारे गए हैं और सरकार अपनी नाकामी छुपाने के लिए आज लोगों पर दबाव बना रही है कि वो अपनी जो डेड बॉडीज हैं वो उनको स्वाभाविक मृत्यु स्वीकार करें उनकी और बिना पोस्टमार्टम के उनको घर लेकर जाए, हजारों ऐसे लोगों ने लिखकर के उत्तर प्रदेश की सरकार और प्रशासन को वहां दिया है।प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में 29 जनवरी को मौनी अमावस्या के दिन भगदड़ हुई थी।महाकुंभ 13 जनवरी को शुरू हुआ था और 26 फरवरी तक चलेगा। इस दौरान संगम में स्नान करना बहुत शुभ माना जाता है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *