भारत व्यापार, निवेश, व्यापार सुविधा को बढ़ावा देने के लिए ‘ईएफटीए डेस्क’ की स्थापना करेगा

#IndiaBusiness, #InvestmentOpportunities, #TradeFacilitation, #EFTADesk, #EconomicGrowth, #BusinessDevelopment, #TradeRelations, #Entrepreneurship, #MakeInIndia, #GlobalTrade,

Economic Growth: भारत, यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (ईएफटीए) के साथ व्यापार, निवेश और व्यवसाय सुविधा को बढ़ावा देने के लिए एक समर्पित मंच ‘ईएफटीए डेस्क’ स्थापित कर रहा है। सोमवार को आधिकारिक बयान में ये जानकारी दी गई। भारत और चार यूरोपीय देशों के ईएफटीए (यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ) ने व्यापार और निवेश संबंधों को बढ़ावा देने के लिए पिछले साल 10 मार्च को एक मुक्त व्यापार समझौते पर साइन किए थे.Economic Growth

Read also- किस कारण से पड़ता है मिर्गी का दौरा ? जानिए इस खतरनाक बीमारी के लक्षण और कारण…

इस समझौते को आधिकारिक तौर पर व्यापार और आर्थिक भागीदारी समझौता (टीईपीए) नाम दिया गया है। इस साल के आखिर तक इसके लागू होने की उम्मीद है। बयान के अनुसार, ‘ईएफटीए डेस्क’ का उद्घाटन वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल द्वारा सोमवार को भारत मंडपम में ईएफटीए ब्लॉक के प्रतिनिधियों के साथ किया जाएगा।

Read also- Health Tips: अगर धीरे-धीरे हो रही भूख कम तो आप हो सकते हैं इस बीमारी के शिकार

स्विजरलैंड के विदेश मंत्री हेलेन बुडलिगर आर्टिडा, नॉर्वे के व्यापार एवं उद्योग मंत्री टॉमस नोरवोल, आइसलैंड के स्थायी विदेश मंत्री मार्टिन आइजोलफसन और लिकटेंस्टीन के विदेश मंत्री डोमिनिक हस्लर भी इस मौके पर मौजूद रहेंगे। वाणिज्य मंत्रालय ने कहा कि  इसका उद्देश्य भारत और चार ईएफटीए देशों के बीच व्यापार, निवेश और व्यवसाय सुविधा को बढ़ावा देने के लिए एक समर्पित मंच के रूप में काम करना है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *