Paris: PM मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों ने की द्विपक्षीय वार्ता, हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

PM Modi France visit: 

PM Modi France visit:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने बुधवार को दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश संबंधों को बढ़ाने का आह्वान किया।इसके साथ ही दोनों ने हिंद-प्रशांत और कई वैश्विक मंचों और पहलों में अपने जुड़ाव को और गहरा करने के लिए प्रतिबद्धता जताई।अपनी व्यापक वार्ता के बाद, दोनों नेताओं ने ठोस कार्रवाई के लिए अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया, ताकि ये पक्का किया जा सके कि वैश्विक एआई क्षेत्र सार्वजनिक हित में लाभकारी सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरणीय परिणाम ला सके।

Read also-Crime News: केरल फिर हुआ शर्मसार, नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग के नाम पर छात्रों से दरिंदगी …5 स्टू़डेंट गिरफ्तार

यहां बैठक के बाद जारी एक संयुक्त बयान में कहा गया कि वार्ता में द्विपक्षीय संबंधों के पूर्ण स्पेक्ट्रम के साथ-साथ प्रमुख वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की गई।दोनों नेताओं ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार की तत्काल आवश्यकता पर जोर दिया और यूएनएससी मामलों सहित कई वैश्विक मुद्दों पर निकटता से समन्वय करने पर सहमति व्यक्त की।फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों ने यूएनएससी में भारत की स्थायी सदस्यता के लिए फ्रांस के दृढ़ समर्थन को दोहराया।

Read also-Sports: राष्ट्रीय खेलों के 39वें सत्र की मेजबानी करेगा मेघालय, 2027 में होगा भव्य आयोजन

प्रधानमंत्री मोदी कल शाम फ्रांस के राष्ट्रपति विमान में पेरिस से मारसे पहुंचे और यहां द्विपक्षीय संबंधों और प्रमुख वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों के पूरे दायरे पर चर्चा की।इसके बाद मारसे पहुंचने पर प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता हुई।दोनों नेताओं ने रक्षा, असैन्य परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष के रणनीतिक क्षेत्रों में सहयोग की समीक्षा की।उन्होंने प्रौद्योगिकी और नवाचार के क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करने के तरीकों पर भी चर्चा की।राष्ट्रपति मैक्रों ने मारसे के पास तटीय शहर कैसिस में प्रधानमंत्री के सम्मान में रात्रिभोज का भी आयोजन किया।प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति मैक्रों को भारत आने का निमंत्रण दिया।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *