Qatar Emir India Visit: पीएम मोदी ने दिल्ली हवाई अड्डे पर कतर के अमीर का किया स्वागत

PM Modi News:

PM Modi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-थानी का स्वागत किया। बता दें, कतर के अमीर दो दिनों के भारत दौरे पर हैं।अमीर का मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने और मोदी से बातचीत करने का कार्यक्रम है।

Read also-Bihar: महाकुंभ जाने के लिए पटना रेलवे स्टेशन पर उमड़ी यात्रियों की भारी भीड़

शेख तमीम बिन हमद अल-थानी की यात्रा प्रधानमंत्री मोदी के निमंत्रण पर हो रही है। कतर के अमीर की ये भारत की दूसरी राजकीय यात्रा है। इससे पहले उन्होंने मार्च 2015 में भारत का दौरा किया था।भारत और कतर के बीच मित्रता, विश्वास और आपसी सम्मान के गहरे ऐतिहासिक संबंध हैं। हाल के वर्षों में दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी और संस्कृति के संबंध लगातार मजबूत हुए हैं।

Read also-नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ को लेकर SC में जनहित याचिका की गई दायर

 

News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *