Shubman Gill News: बाबर आजम को पछाड़कर शुभमन गिल ODI में नंबर 1 बल्लेबाज बने

Shubman Gill News:

Shubman Gill News: भारत के उप-कप्तान शुभमन गिल हाल ही में संपन्न घरेलू श्रृंखला में इंग्लैंड के खिलाफ दमदार प्रदर्शन की बदौलत बुधवार को जारी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की नवीनतम एकदिवसीय रैंकिंग में बल्लेबाजों की सूची में पाकिस्तान के बाबर आजम को पछाड़कर शीर्ष पर पहुंच गए।आईसीसी ने कराची में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबले के साथ आठ टीम की चैंपियन्स ट्रॉफी की शुरुआत से ठीक पहले नवीनतम रैंकिंग जारी की।

Read also-Kolkata: संदिग्ध स्थिति में महिला की मौत से परिवार में मचा कोहराम, पुलिस ने शुरू की जांच

आईसीसी ने कहा, ‘‘भारत के दाएं हाथ के बल्लेबाज शुभमन गिल पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम को पछाड़कर दुनिया के शीर्ष रैंकिंग वाले एकदिवसीय बल्लेबाज बन गए हैं।गिल ने घरेलू मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैच की एकदिवसीय श्रृंखला में दो अर्द्धशतक और एक शतक बनाया था जिससे भारत ने श्रृंखला 3-0 से अपने नाम की। यह सलामी बल्लेबाज एक स्थान के फायदे से नंबर एक पर काबिज हो गया है। गिल के 796 रेटिंग अंक हैं जबकि बाबर के 773 अंक हैं।

Read also-आंध्र प्रदेश में सियासत तेज, पूर्व CM जगन मोहन रेड्डी ने खोला चंद्रबाबू नायडू के खिलाफ मोर्चा

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा 761 अंक के साथ तीसरे स्थान पर है जबकि दक्षिण अफ्रीका के हेनरिक क्लासेन और न्यूजीलैंड के डेरिल मिशेल क्रमशः चौथे और पांचवें पायदान पर हैं।आईसीसी ने कहा, ‘‘चैंपियन्स ट्रॉफी की शुरुआत से ठीक पहले रैंकिंग में शीर्ष पर यह एक बड़ा बदलाव है और अब यह देखना दिलचस्प होगा कि पाकिस्तान तथा दुबई में आठ टीम के टूर्नामेंट के दौरान आने वाले हफ्तों में क्या होगा।’’

आईसीसी ने कहा, ‘‘यह दूसरी बार है जब गिल ने एकदिवसीय क्रिकेट में नंबर एक रैंकिंग हासिल की है। भारतीय बल्लेबाज ने 2023 में भी आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप के बीच में बाबर को पीछे छोड़ते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया था।’इस बीच श्रीलंका के महेश तीक्षणा ने गेंदबाजों की एकदिवसीय रैंकिंग में अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान को पछाड़कर शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। श्रीलंका चैंपियन्स ट्रॉफी में नहीं खेल रहा लेकिन हाल ही में तीक्षणा के चार विकेट की बदौलत उसने दो मैच की श्रृंखला में ऑस्ट्रेलिया को 2-0 से हराया था।

News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *