पूर्व CM आतिशी ने दिल्ली की नवनिर्वाचित CM रेखा गुप्ता को पत्र लिखकर मुलाकात का मांगा समय

पूर्व CM आतिशी ने दिल्ली की नवनिर्वाचित CM रेखा गुप्ता को पत्र लिखा है और आम आदमी पार्टी(AAP) के विधायक दल के साथ मिलने का समय मांगा है। आतिशी ने पत्र में लिखा है कि वह महिलाओं को 2500 रुपये प्रतिमाह देने से जुड़ी योजना पर चर्चा करना चाहती हैं, जिसे लेकर चुनाव से पहले प्रधानमंत्री ने वादा किया था।

Read Also: SLBC Tunnel: तेलंगाना में श्रीशैलम बांध के सुरंग का हिस्सा ढहने से मचा हड़कंप, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने अपने पत्र में लिखा कि 20 फरवरी को बीजेपी सरकार की पहली कैबिनेट बैठक हुई थी, लेकिन उसमें महिलाओं के लिए 2500 रुपये प्रतिमाह देने की योजना को मंजूरी नहीं दी गई। आम आदमी पार्टी का कहना है कि दिल्ली की महिलाओं ने प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी पर विश्वास किया था, लेकिन अब वह खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही हैं।

आतिशी ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से आग्रह किया है कि वह आम आदमी पार्टी के विधायक दल से मुलाकात करें, ताकि इस योजना को लेकर बातचीत हो सके। AAP का कहना है कि यह योजना दिल्ली की महिलाओं के लिए बेहद जरूरी है और इसे जल्द लागू किया जाना चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी के पत्र के बाद अब सभी की नजरें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर टिकी हैं कि वह इस मांग को लेकर क्या फैसला लेंगी।

News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *