IPL 2020, CSKvsDC: अनुभव के आगे होगी युवाओं की चुनौती, धोनी के बैटिंग ऑर्डर पर विचार !

दुबई– आईपीएल के 13वें सीजन का 7वां मैच चेन्नई सुपरकिंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आज दुबई में खेला जाएगा। चेन्नई का इस सीजन में तीसरा मैच है, जबकि दिल्ली के लिए यह दूसरा मैच होगा। दिल्ली के खिलाफ चेन्नई का पलड़ा हमेशा भारी रहा है। पिछले 5 मुकाबलों में चेन्नई ने 4 मैच जीते हैं। पिछले सीजन में दोनों के बीच खेले गए 3 मुकाबलों में चेन्नई ने दिल्ली को शिकस्त दी थी।


दोनों टीमों के बीच दुबई में यह पहला मैच होगा। वहीं आज की जंग होगी चेन्नई के अनुभव और दिल्ली की युवा शक्ति के बीच। हालांकि दिल्ली में अनुभवी शिखर धवन पर सबकी नजर होगी वहीं अश्विन की इंजरी चिंता बढ़ा सकती है।

धोनी के बैटिंग ऑर्डर पर विचार !

बता दें कि चाहें टीम इंडिया हो या सीएसके, एम एस धोनी के बैटिंग ऑर्डर पर लगातार सवाल उठते आए हैं। दरअसल राजस्थान के खिलाफ पिछले मैच में धोनी के 7 नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे थे। धोनी से पहले सैम करन, रविंद्र जडेजा और केदार जाधव को बल्लेबाजी करने भेजा गया था। मैच में चेन्नई को 16 रन से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद बैटिंग ऑर्डर को लेकर धोनी को आलोचना झेलनी पड़ी थी।

Also Read- IPL 2020: किंग्स इलेवन पंजाब की बड़ी जीत, 109 रन पर सिमट गई रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

हेड टू हेड रिकॉर्ड पर एक नजर

आईपीएल में चेन्नई और दिल्ली के बीच धोनी की टीम का ही पलड़ा भारी रहा है। दोनों के बीच अब तक 21 मुकाबले खेले गए। चेन्नई ने 15 और दिल्ली ने 6 मैच जीते हैं। पिछले सीजन में दिल्ली एक बार भी चेन्नई को नहीं हरा पाई थी।

संभावित प्लेइंग इलेवन !

चेन्नई सुपरकिंग्स– मुरली विजय, शेन वाटसन, फाफ डूप्लेसिस, अंबाती रायुडू, ऋतुराज गायकवाड़,  महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान/विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, सैम करन, लुंगी एनगिडी, दीपक चाहर, पीयूष चावला ।

दिल्ली कैपिटल्स– शिखर धवन, जेसन रॉय, पृथ्वी शॉ, श्रेयस अय्यर (कप्तान),  ऋषभ पंत (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, अक्षर पटेल, अमित मिश्रा, कागिसो रबाडा, मोहित शर्मा, एनरिच नोर्त्जे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *