महाकाल दर्शन धोखाधड़ी मामले में 14 आरोपियों के खिलाफ 2,360 पन्नों की चार्जशीट दाखिल

Mahakal Darshan Fraud: 

Mahakal Darshan Fraud: उज्जैन के प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में अवैध तरीके से रुपए लेकर श्रद्धालुओं को वीआईपी दर्शन कराने के चर्चित मामले में पुलिस ने शुक्रवार को कोर्ट में 2360 पन्नों की विस्तृत चार्जशीट दाखिल कर दी।इस घोटाले में 14 लोगों को आरोपी बनाया गया था, जिनमें 10 की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है और चार अब भी फरार हैं।

Read also-Crime News: दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ के बाद दो अपराधी गिरफ्तार

चार्जशीट में भारी लेन-देन के प्रमाण लगाए गए है। पुलिस को आरोपियों के मोबाइल ट्रांजेक्शन से 150 से ज्यादा श्रद्धालुओं का लेन-देन मिला है। इन ट्रांजेक्शन में 2000 से 50,000 रुपए तक की राशि का लेन-देन सामने आया है।पुलिस ने मामले की जांच पूरी करने में 90 दिन का समय लिया और मामले के संबंध में 42 गवाहों के बयानों के साथ 14 आरोपियों के नाम से आरोप पत्र दायर किया।पुलिस ने मामले के संबंध में 10 लोगों को गिरफ्तार किया है और फरार आरोपियों पर दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।

Read also-सिर्फ जनसंख्या के आधार पर परिसीमन निष्पक्ष और न्यायसंगत नहीं हो सकता- CM हेमंत सोरेन

नरेंद्र सिंह परिहार, थाना प्रभारी: आज महाकाल में जो भस्मार्थी के समय जो भ्रष्टाचार करने वालों के खिलाफ मुकदमा दायर हुआ था। तो आज 90 दिन पूरे होने का कल हमने 21 दिन को 90 दिन पूर्ण होने का चरण पेश किया गया है। 173 (8) में बेशना जारी रखते हुए जो चार फरार आरोपी हैं उनको बेशना जारी है वो जब मिलेंगे उनको गिरफ्तार किया जाएगा। 2360 पन्ने की चार्ज शीट पेश की गई।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *