Crime News: दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ के बाद दो अपराधी गिरफ्तार

Delhi Police News:

Delhi Police News: उत्तर पश्चिम दिल्ली में डीडीए ग्राउंड के पास पुलिस के साथ एक मुठभेड़ के बाद दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया।अधिकारी ने बताया कि विशाल उर्फ ​​बादल और कन्हैया उर्फ ​​अमित की गतिविधियों के बारे में खुफिया जानकारी मिली थी जिसके आधार पर उन्हें शनिवार रात डीडीए ग्राउंड, निरंकारी भवन के पास रोका गया।

Read Also: दिल्ली के कांग्रेस मुख्यालय में हुआ असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस (केकेसी) का राष्ट्रीय अधिवेशन

डिप्टी पुलिस कमिश्नर(उत्तपश्चिम) भीष्म सिंह ने कहा, ‘‘रुकने का इशारा किए जाने पर दोनों ने भागने की कोशिश में पुलिस दल पर कथित तौर पर गोली चला दी। पुलिस दल ने जवाबी कार्रवाई में आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिससे विशाल के पैर में गोली लगी। दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया और इलाज के लिए ले जाया गया।”उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि विशाल अशोक विहार पुलिस थाने में दर्ज हत्या और डकैती के एक मामले में वांछित था, जबकि कन्हैया सशस्त्र डकैती के संबंध में बादली पुलिस थाने में दर्ज एक मामले और हत्या के प्रयास के मुखर्जी नगर पुलिस थाने में दर्ज एक मामले में शामिल था।

Read Also: अभिनेता यश की फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोनअप्स’ 2026 में होगी रिलीज

भीष्म सिंह ने बताया कि आरोपियों के पास से दो अवैध हथियार और चोरी की एक स्कूटी बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि मुखर्जी नगर पुलिस थाने में संबंधित धाराओं के तहत एक मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *