खेलो इंडिया पैरा गेम्स 2025 ने सुविधा के नए मानक स्थापित किए

Khelo India Para Games:

Khelo India Para Games:  खेलो इंडिया पैरा गेम्स 2025 में अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं हैं, ताकि खेल स्थल और प्रतियोगिता स्थल (खेल का मैदान और आस-पास के क्षेत्र, जिसमें दर्शक दीर्घाएं भी शामिल हैं) पर एथलीटों की उचित आवाजाही पक्की की जा सके।भारतीय खेल प्राधिकरण ने स्वयं संगठन के साथ भागीदारी की है, जिसे 25 साल से ज्यादा का अनुभव है। संगठन ने जगहों का गहन अध्ययन किया और जरूरी बदलाव सुझाए, जिससे स्थल को और बेहतर बनाया जा सकेगा। इसमें व्हीलचेयर से चलने वाले एथलीटों के लिए रैंप, देख नहीं पाने वाले एथलीटों के लिए खास मार्ग और चलने में कठिनाई वाले एथलीटों के लिए ग्रेडेड पथ शामिल हैं।

Read also-शेयर बाजार में नहीं दिखा ज्यादा उतार-चढ़ाव, Sensex 32 अंक और Nifty 10 अंक चढ़कर बंद

जेएलएन स्टेडियम के वेटलिफ्टिंग हॉल में जहां पैरा वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिताएं चल रही हैं, एक एथलीट ने वहां मौजूद सभी सुलभ सुविधाओं का प्रदर्शन किया। उन्होंने सुलभ परिवहन का भी प्रदर्शन किया। इसमें लो फ्लोर बसें, जिसमें व्हीलचेयर आसानी से आ-जा सकती हैं और जो एथलीटों को होटलों से आयोजन स्थल तक ले जाती हैं, शामिल है। इनका आयोजन स्वयं संगठन की तरफ से किया गया है।प्रतियोगिताओं में एथलीटों के बेहतर प्रदर्शन के लिए आयोजन स्थलों पर उनके लिए खास सुविधाएं, सुलभ परिवहन और शौचालय अहम हैं।

Read also-बॉलीवुड अभिनेत्री Sonali Bendre करेंगी ‘द हैप्पी पॉडकास्ट’ की मेजबानी, 28 मार्च को होगा टेलीकास्ट

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *