आकाशवाणी का आराधना चैनल नवरात्र के लिए विशेष कार्यक्रम करेगा प्रसारित

नवरात्र के पावन अवसर पर, आकाशवाणी का आराधना यूट्यूब चैनल 30 मार्च से 6 अप्रैल 2025 तक विशेष कार्यक्रमों की श्रृंखला प्रस्तुत करने के लिए तैयार है, जो श्रोताओं को पूरे नवरात्र उत्सव की अवधि में गहन भक्ति अनुभव प्रदान करेगा।

Read Also: राजस्थान की उप-मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने किया राजस्थान उत्सव का अवलोकन

प्रत्येक दिन के महत्व को याद करने के लिए, चैनल सुबह 8:00 बजे से रात 8:00 बजे तक विशेष रूप से तैयार की गई श्रृंखला पेश करेगा। इसके अतिरिक्त, शक्ति आराधना का प्रसारण प्रतिदिन सुबह 8 बजकर 30 मिनट से 8 बजकर 40 मिनट तक किया जाएगा, जिसमें दर्शकों को दिव्य प्रस्तुतियाँ दी जाएँगी।

इस समारोह का विशेष आकर्षण अनूप जलोटा, नरिंदर चंचल, जगजीत सिंह, हरिओम शरण, महेंद्र कपूर और अनुराधा पौडवाल जैसे प्रसिद्ध कलाकारों के गाए नवरात्र भजन होंगे। ये प्रस्तुतियाँ प्रतिदिन शाम 6:00 बजे से 7:00 बजे तक प्रसारित की जाएँगी।

भक्तिमय अनुभव को और बढ़ाते हुए, नवरात्र पर प्रेरक कहानियाँ सुनाने वाली अनूठी श्रृंखला देवी माँ के अनेक स्वरूप का प्रसारण प्रतिदिन सुबह 9:00 बजे से 9 बजकर 30 मिनट तक किया जाएगा। चैनल देश भर के विभिन्न शक्ति पीठों पर विशेष कार्यक्रम भी प्रस्तुत करेगा, जिससे श्रोताओं को देवी दुर्गा को समर्पित पवित्र स्थलों के बारे में गहन जानकारी मिलेगी।

Read Also: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान बोले- उम्र मायने नहीं रखती…

नवरात्र उत्सव का समापन श्री राम जन्मभूमि मंदिर, अयोध्या से सीधे राम जन्मोत्सव पर भव्य लाइव कार्यक्रम के साथ होगा। यह विशेष प्रसारण 6 अप्रैल 2025 को सुबह 11 बजकर 45 मिनट से दोपहर 12 बजकर 15 मिनट तक होगा, जो पूरे देश में दर्शकों के लिए दिव्य उत्सव लेकर आएगा। श्रोता नवरात्र के आध्यात्मिक सार का अनुभव करने और भक्ति और श्रद्धा के वातावरण में त्योहार मनाने के लिए आकाशवाणी का आराधना यूट्यूब चैनल देख सकते हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *