Dantewada Encounter: छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ में महिला माओवादी ढेर

Dantewada Encounter: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों ने 25 लाख रुपए की इनामी महिला माओवादी को मुठभेड़ में मार गिराया है। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को ये जानकारी दी।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दंतेवाड़ा और बीजापुर के सीमावर्ती क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी की सदस्य रेणुका उर्फ बानु को मार गिराया है। रेणुका के सर पर 25 लाख रुपए का इनाम था।उन्होंने बताया कि दंतेवाड़ा जिले के गीदम थाना और बीजापुर जिले के भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के सीमावर्ती गांव नेलगोड़ा, एकेली और बेलनार की ओर सुरक्षाबलों को माओवाद विरोधी अभियान पर रवाना किया गया था।

Read Also: बेरहमी से हत्यारों ने की मासूम की गला रेतकर हत्या, CCTV के आधार पर पुलिस कर रही है जांच

अधिकारियों ने बताया कि अभियान के दौरान आज सुबह लगभग नौ बजे से माओवादियों और सुरक्षाबलों के बीच गोलीबारी जारी है।उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ स्थल से अब तक एक महिला माओवादी का शव, इंसास राइफल, गोला-बारूद और दैनिक उपयोग का सामान बरामद किया है।अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ में मृत महिला माओवादी की पहचान रेणुका उर्फ बानु उर्फ चैते उर्फ सरस्वती के रूप में हुई है। वह वारंगल जिले की निवासी थी।

Read Also: होटल के कमरे में मिली महिला की लाश, पति की हालत गंभीर

रेणुका दंडकारण्य स्पेशल जोनल की प्रेस टीम प्रभारी तथा स्पेशल जोनल कमेटी सदस्य थी।उन्होंने बताया कि क्षेत्र में क्षेत्र में मुठभेड़ और खोज अभियान जारी है।राज्य के बस्तर क्षेत्र के सुकमा और बीजापुर जिले में शनिवार को सुरक्षाबलों ने दो मुठभेड़ों में 11 महिलाओं समेत 18 नक्सलियों को मार गिराया था।राज्य में इस वर्ष अब तक अलग-अलग मुठभेड़ों में 135 नक्सली मारे गए हैं। इनमें से 119 बस्तर संभाग में मारे गए हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *