दिल्ली के कैंट इलाके में सरेआम एक लड़के ने एक युवती पर किया चाकू से ताबड़तोड़ हमला

#DelhiIncident, #KnifeAttack, #SafetyConcerns, #YouthViolence, #DelhiCantonment, #CrimeNews, #PublicSafety, #WomenSafety, #JusticeForVictims, #UrbanCrime, #DelhiPolice, #CommunityAwareness, #StopViolence, #CrimePrevention, #SocialIssues,

Delhi Crime News: दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के छावनी इलाके में एक व्यक्ति ने महिला पर कई बार चाकू से सरेआम हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस सूत्र ने सोमवार को यह जानकारी दी। सूत्र ने बताया कि बाद में व्यक्ति ने उसी चाकू से खुद को भी घायल कर लिया..Delhi Crime News

Read also- Indore Rape News: इंदौर में 19 वर्षीय मूक-बधिर लड़की से बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस को एक राहगीर ने रविवार रात करीब 11 बजे इस घटना की जानकारी दी। सूत्र ने कहा कि लड़की की गर्दन पर गंभीर चोटें आई हैं। घटनास्थल से एक चाकू बरामद किया गया है। दोनों (पीड़िता एवं हमलावर) को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि यह हमला क्यों किया गया।

Read also- सिपाही ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, पुलिस ने बताई ये बड़ी वजह

इस बीच, कथित घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। करीब 45 सेकंड की इस ‘क्लिप’ में पुरुष और महिला खून से लथपथ हालत में सड़क के डिवाइडर पर बैठे दिखाई दे रहे हैं और उनके आसपास लोगों की भीड़ इकट्ठा है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *