Delhi Politics: स्कूलों की मनमानी और फीस बढ़ोतरी पर बिफरी CM रेखा, स्कूलों को जारी किया नोटिस

CM Rekh News:

CM Rekh News: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को कहा कि जिन स्कूलों के खिलाफ मनमाने ढंग से फीस वृद्धि की शिकायतें मिली हैं, उन्हें नोटिस जारी किए गए हैं।मुख्यमंत्री ने  बताया कि इन स्कूलों से जवाब मांगा गया है। ऐसा न करने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को मॉडल टाउन के एक निजी स्कूल द्वारा कथित तौर पर फीस बढ़ाने और छात्रों को निकालने की शिकायत मिली।

Read also-‘केसरी चैप्टर 2’की प्री-स्क्रीनिंग: अक्षय कुमार, माधवन समेत ये दिग्गज नेता भी हुए शामिल

CM ने किया एक्स पर पोस्ट-  घटना को एक्स पर एक पोस्ट में साझा करते हुए रेखा गुप्ता ने कहा, “आज मॉडल टाउन के क्वीन मैरी स्कूल से जुड़ा एक मामला सामने आया, जहां अभिभावकों ने अनुचित फीस वसूली और छात्रों को निकाले जाने की शिकायत की।”उन्होंने कहा कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और अधिकारियों को तत्काल जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।

Read also-टोल प्लाजा कर्मी ने मांगा टोल तो महिला ने की थप्पड़ों और अभद्र शब्दों की बरसात

CM रेखा गुप्ता ने कही ये बात – मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा लगातार कुछ स्कूलों से पेरेंट्स मुझ से आकर मिल रहे हैं और वो अपनी समस्याएं बता रहे हैं। किसी भी स्कूल को ये कतई अधिकार नहीं है कि वो किसी पेरेंट्स को या बच्चों को तंग करे या स्कूल से निकालने की धमकी दे, या फीस हाई करें। इसके लिए नियम कानून है, जिनकी अनुपालन जो है बहुत जरूरी है।

यदि कोई भी स्कूल इस तरीके से करता हुआ पाया जाएगा तो उसको अपने आप भुगतना पड़ेगा और आज मेरे संज्ञान में एक स्कूल की पूरी की पूरी तकलीफें वो आईं हैं, हमने उनको नोटिस उन सभी स्कूलों से जिनके बारे में शिकायतें आ रहीं है उनको सभी को नोटिस इशू किए जा रहे हैं।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *