ED के बुलावे पर रॉबर्ट वाड्रा ने आरोप लगाते हुए कहा- यह कुछ और नहीं बल्कि राजनीतिक प्रतिशोध

Robert Vadra News: 

Robert Vadra News:  ईडी यानी प्रवर्तन निदेशालय ने कारोबारी और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बहनोई रॉबर्ट वाड्रा को भूमि सौदे से जुड़े धन शोधन के मामले में मंगलवार को पूछताछ के लिए बुलाया। यह मामला 2018 का है।यह गुरुग्राम में स्काईलाइट हॉस्पिटैलिटी और डीएलएफ के बीच 3.5 एकड़ जमीन के ट्रांसफर से जुड़ा केस है। इसमें धोखाधड़ी और नियमों के उल्लंघन के आरोप हैं। 56 साल के वाड्रा को इस मामले में पहली बार आठ अप्रैल को तलब किया गया था, लेकिन वे पेश नहीं हुए थे।

मैं लोगों की आवाज बुलंद करूंगा- वाड्रा के खिलाफ ये जांच हरियाणा के शिकोहपुर में एक भूमि सौदे से जुड़ी है। सूत्रों ने बताया कि ईडी के सामने पेश होने पर एजेंसी धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत उनका बयान दर्ज करेगी।इससे पहले संघीय जांच एजेंसी ने धन शोधन के एक अलग मामले में वाड्रा से पूछताछ की थी।रॉबर्ट वाड्रा ईडी के दफ्तर जाने के लिए जब रवाना हुए तो उन्होंने प्रतिक्रिया भी दी। उन्होंने कहा, “जब भी मैं लोगों की आवाज बुलंद करूंगा, ये लोग मुझे दबाएंगे और एजेंसियों का दुरुपयोग करेंगे।”

Read also- Bihar Politics: चुनावी तैयारी में जुटे तेजस्वी यादव, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी से की मुलाकात

ये राजनीतिक प्रतिशोध है- रॉबर्ट वाड्रा मध्य दिल्ली के सुजान सिंह पार्क स्थित अपने आवास से एपीजे अब्दुल कलाम रोड पर स्थित ईडी मुख्यालय (ED ) तक पैदल ही गए। ईडी कार्यालय के बाहर पत्रकारों से बातचीत करते हुए रॉबर्ट वाड्रा ने आरोप लगाया कि यह कुछ और नहीं बल्कि राजनीतिक प्रतिशोध है।

जब भी में अल्पसंख्यकों के लिए आवाज मुखर करता हूं तब मुझे रोकने की कोशिश करते है। संसद में नेता विपक्ष राहुल गांधी को भी रोकने का प्रयास किया।ये एजेंसियों का दुरुपयोग है और यह राजनीतिक प्रतिशोध है। मैं पहले की तरह उनके साथ सहयोग करूंगा।

Read also-Delhi Politics: स्कूलों की मनमानी और फीस बढ़ोतरी पर बिफरी CM रेखा, स्कूलों को जारी किया नोटिस

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *