दिल्ली के यमुना विहार इलाके में युवक पर चाकू से हमला, इलाज जारी

delhi news, delhi crime news, crime news, delhi crime, bhajanpura, bhajanpura crime, youth stabbed with knife, delhi hindi news, delhi news in hindi,

Delhi Crime News: उत्तर पूर्वी दिल्ली इलाका इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है. जहां अप्रैल माह की शुरुआत में गोकुलपुरी में एक युवक की चाकू मार कर हत्या कर दी गई थी तो वहीं सीलमपुर इलाके में भी कुणाल नाम की युवक को बुरी तरीके से मौत के घाट उतारा गया. इसके बाद सोमवार शाम को भजनपुरा में एक 19 साल के लड़के पर चाकू से वार किया गया, जो अस्पताल में भर्ती है.

Read also-परिवार संग जयपुर का अजमेर किला घूमेंगे अमेरिकी उपराष्ट्रपति

पुलिस ने बताया कि शाम करीब 5:25 बजे भजनपुरा पुलिस स्टेशन में चाकू मारने की खबर मिली और एक टीम को तुरंत सी-3, आदित्य कॉम्प्लेक्स, यमुना विहार में घटनास्थल पर भेजा गया।पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर घायल को इलाज के लिए जीटीबी अस्पताल पहुंचाया।

Read also- इजरायल के राष्ट्रपति ने कहा कि हम भारत का सम्मान करते हैं, IMEC को लेकर कही बड़ी बात

अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच के आधार पर भजनपुरा पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(1) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पीड़ित और हमलावर एक-दूसरे को जानते हैं।पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। हालांकि, हमले के पीछे की असल वजह का अब तक पता नहीं चला है.

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *