साउथ सुपस्टार महेश बाबू को मिला ED का नोटिस, इस मामले में पूछताछ के लिए बुलाया

Breaking News,mahesh babu,mahesh babu news,mahesh babu ed notice,mahesh babu ed summons

Mahesh Babu ED Notice: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित रियल एस्टेट धोखाधड़ी से जुड़े धन शोधन मामले की जांच के सिलसिले में पूछताछ के लिए तेलुगू अभिनेता महेश बाबू को तलब किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि बाबू (49) को 28 अप्रैल को संघीय जांच एजेंसी के कार्यालय में उपस्थित होकर धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत अपना बयान दर्ज कराने को कहा गया है।

Read also- PM मोदी सऊदी अरब के लिए हुए रवाना, कहा- दोनों देशों के संबंध रणनीतिक स्तर पर प्रगाढ़ हुए हैं

यह मामला वेंगल राव नगर स्थित एक प्रमुख रियल एस्टेट फर्म साई सूर्या डेवलपर्स, सुराना ग्रुप और कुछ अन्य से जुड़ा है। ईडी ने इस मामले में 16 अप्रैल को सिकंदराबाद, जुबली हिल्स और बोवेनपल्ली स्थित परिसरों में तलाशी ली थी। सूत्रों के अनुसार, महेश बाबू इस मामले में फिलहाल आरोपी नहीं हैं और संभवतः इस धोखाधड़ी से प्रत्यक्ष रूप से जुड़े भी नहीं हैं। ईडी को संदेह है कि अभिनेता ने इन समूहों की परियोजनाओं का प्रचार बिना उनके कथित धोखाधड़ी की जानकारी के किया होगा।एजेंसी 5.9 करोड़ रुपये के लेनदेन की जांच कर रही है

Read also-टॉयलेट में भूलकर भी ना चलाए मोबाइल फोन, वरना भुगतना पड़ सकता भारी अंजाम

जो अभिनेता ने कंपनियों से चेक और नकदी के माध्यम से विज्ञापन शुल्क के रूप में प्राप्त किया था।अभिनेता से टिप्पणी के लिए संपर्क नहीं किया जा सका। ईडी का मामला तेलंगाना पुलिस की एक शिकायत से संबद्ध है, जिसमें साईं सूर्या डेवलपर्स के मालिक सतीश चंद्र गुप्ता और भाग्यनगर प्रॉपर्टीज लिमिटेड के निदेशक नरेन्द्र सुराना तथा अन्य के खिलाफ आरोप लगाया गया है कि उन्होंने भूखंडों की बिक्री के लिए अग्रिम राशि के नाम पर निवेशकों के साथ धोखाधड़ी की।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *