पहलगाम आतंकी हमले पर CM ने जताया दुख, आतंकी को अमानवीय और घृणा के पात्र” बताया

CM Omar Abdullah:

CM Omar Abdullah : जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को पहलगाम हिल रिसॉर्ट में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले पर दुख जताया और वारदात को अंजाम देने वाले अपराधियों को “जानवर, अमानवीय और घृणा के पात्र” बताया।उन्होंने बड़ी संख्या में हताहतों का संकेत देते हुए कहा कि ये हमला “हाल के सालों में नागरिकों पर किए गए किसी भी हमले से कहीं बड़ा है।अब्दुल्ला ने कहा कि मृतकों की संख्या का अभी पता लगाया जा रहा है।

Read also-दिल्ली के यमुना विहार इलाके में युवक पर चाकू से हमला, इलाज जारी

आतंकियों ने मंगलवार को दक्षिण कश्मीर के पहलगाम के एक प्रमुख पर्यटक स्थल पर हमला किया, जिसमें कई लोग मारे गए और कम से कम 20 घायल हो गए।मुख्यमंत्री ने एक्स पर किए एक पोस्ट में कहा, “मैं विश्वास से परे सदमे में हूं। हमारे पर्यटकों पर ये हमला घृणित कार्य है। इस हमले के अपराधी जानवर, अमानवीय और घृणा के योग्य हैं। निंदा के लिए कोई भी शब्द पर्याप्त नहीं है।”

Read also- रामबन में बादल फटने के बाद तबाही का मंजर, रेस्क्यू ऑपरेशन में लग सकते हैं छह दिन

घायलों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए अब्दुल्ला ने कहा कि उन्होंने अपनी सहयोगी और स्वास्थ्य मंत्री सकीना इटू से बात की है और वो घायलों के लिए व्यवस्थाओं की देखरेख करने के लिए अस्पताल गई हैं।उन्होंने कहा, “मैं तुरंत श्रीनगर वापस आ जाऊंगा। मृतकों की संख्या का अभी पता लगाया जा रहा है। इसलिए मैं उन विवरणों में नहीं जाना चाहता। हालात साफ होने पर उन्हें आधिकारिक रूप से सूचित किया जाएगा। कहने की ज़रूरत नहीं है कि ये हमला हाल के सालों में नागरिकों पर किए गए किसी भी हमले से कहीं ज़्यादा बड़ा है।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *