कनाडा चुनाव में लिबरल पार्टी की बड़ी जीत, Mark Carney बने कनाडा के PM

Mark Carney: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कनाडा के नेता मार्क कार्नी को उनकी लिबरल पार्टी की चुनावी जीत पर बधाई दी और कहा कि वो दोनों देशों के लोगों के लिए ज्यादा से ज्यादा मौकों को खोलने के लिए उत्सुक हैं।कार्नी की लिबरल पार्टी ने कनाडा के चुनावों में ऐतिहासिक जीत दर्ज की। मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “कनाडा के प्रधानमंत्री के रूप में आपके चुनाव पर @MarkJCarney और लिबरल पार्टी को उनकी जीत पर बधाई।”

Read Also: पहलगाम हमले के बाद वैष्णो देवी आने वाले श्रद्धालुओं में कमी, श्राइन बोर्ड ने की सुरक्षा को लेकर समीक्षा बैठक

उन्होंने कहा, भारत और कनाडा साझा लोकतांत्रिक मूल्यों, कानून के शासन के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता और लोगों के बीच जीवंत संबंधों से बंधे हैं।”मोदी ने कहा, मैं हमारी साझेदारी को मजबूत करने और हमारे लोगों के लिए अधिक से अधिक अवसरों को खोलने के लिए आपके साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं।”प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की सरकार के दौरान भारत-कनाडा संबंधों में भारी तनाव आया था।

Read Also: अहमदाबाद में अतिक्रमण विरोधी अभियान शुरू, अवैध प्रवासियों पर होगी कार्रवाई

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *