तेलंगाना सरकार पर फूटा के.टी. रामा राव का गुस्सा, दो लाख नौकरी न देने पर कांग्रेस पर साधा निशाना

Hyderabad

Hyderabad: तेलंगाना में कांग्रेस सरकार पर अपने कार्यकाल के पहले साल में दो लाख नौकरियां देने का वादा पूरा न करने का आरोप लगाते हुए बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष के.टी. रामा राव ने सोमवार को Hyderabad:

कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी को इस वादे के बारे में युवाओं को जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि गांधी, जिन्होंने दो लाख नौकरियां देने का वादा किया था, अब खामोश हैं।Hyderabad:

Read Also-UP Vidhan Sabha: लोकतांत्रिक मर्यादा का पालन करते हुए सदन में रखें अपनी बात

रामा राव ने कहा, “…वे (राहुल गांधी) चुनाव से पहले यहां (तेलंगाना) आए थे, लंबे भाषण दिए थे और सरकार बनते ही दो लाख नौकरियां देने का भरोसा दिलाया था। उनकी तरफ से अभी तक कोई जवाब नहीं आया है।Hyderabad

अगर वे जवाब नहीं देते हैं, तो हम दिल्ली जाएंगे और उनके घर के सामने प्रदर्शन करेंगे, ठीक वैसे ही जैसे उन्होंने प्रधानमंत्री के घर के सामने किया था।Hyderabad:

Read Also- महिला पहलवानों से यौन उत्पीड़न मामले बृजभूषण सिंह को बड़ी राहत, कोर्ट ने किया बरी

इसके साथ ही उन्होंने कहा, “तेलंगाना के मुख्यमंत्री लापरवाह और गैर-जिम्मेदार रहे हैं। वे बिना सोचे-समझे कुछ भी कह देते हैं। उन्होंने तेलंगाना के इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स को ‘क्रिमिनल वेस्ट’ (पूरी तरह बेकार) कहा है।Hyderabad:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *