बिहार: मुजफ्फरपुर में ब्राउन शुगर की तस्करी के आरोप में तीन आरोपी गिरफ्तार

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर से ब्राउन शुगर की तस्करी के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।उनके कब्जे से एक किलोग्राम ब्राउन शुगर जब्त की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत एक करोड़ रुपये है।पुलिस ने बताया कि संदिग्ध हरकतों को देखते हुए तीनों को रोका गया और उनसे पूछताछ की गई। लेकिन वे संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए और मौके से भागने की कोशिश करने लगे। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उनमें से दो को पकड़ लिया, जबकि तीसरा भागने में कामयाब रहा।उन्होंने बताया कि तीनों मणिपुर के रहने वाले हैं और ट्रेन से मुजफ्फरपुर पहुंचे थे। वे गया के एक व्यक्ति को ड्रग्स देने वाले थे।पुलिस ने बताया कि जिस व्यक्ति को यह सामान प्राप्त करनी थी उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

Read also- केरल: सबरीमाला मंदिर के दरवाजे खुले, आज से शुरू होगी पूजा

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *