ऑपरेशन सिंदूर के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला अशोका यूनिवर्सिटी का प्रोफेसर अली खान दिल्ली में गिरफ्तार

हरियाणा के सोनीपत स्थित अशोका यूनिवर्सिटी के एसोसिएट प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद को पुलिस ने रविवार को दिल्ली में ग्रेटर कैलाश इलाके से गिरफ्तार किया है। उन पर ऑपरेशन सिंदूर और सेना की महिला अधिकारियों को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने का आरोप है।

Read Also: IPL, PBKS vs RR: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पंजाब किंग्स ने 5 विकेट के नुकसान पर बनाए 219 रन

पुलिस के मुताबिक, हरियाणा महिला आयोग की चेयरमैन रेणु भाटिया की शिकायत पर FIR दर्ज हुई थी, जिसके बाद ये गिरफ्तारी हुई है। आरोपी अशोका यूनिवर्सिटी का प्रोफेसर अली खान है। फिलहाल कोर्ट में पेश कर उसे पुलिस रिमांड पर लिया गया है। अभी पूछताछ जारी है और जो भी पूछताछ में सामने आएगा बाद में इसकी जानकारी भी दे दी जाएगी।

ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कुछ आपत्तिजनक टिप्पणियों के सिलसिले में आरोपी प्रोफेसर अली खान को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। वहीं अशोका यूनिवर्सिटी ने एक बयान में कहा, “हमें जानकारी मिली है कि प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद को आज सुबह पुलिस हिरासत में लिया गया है। हम इस बारे में पता लगा रहे हैं ये क्या मामला है। यूनिवर्सिटी पुलिस जांच में और स्थानीय अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग करेगी।”

Read Also: इंडियन आर्मी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का नया वीडियो जारी किया

आपको बता दें, ये गिरफ्तारी ऐसे समय में हुई है, जब हरियाणा राज्य महिला आयोग ने ऑपरेशन सिंदूर पर एसोसिएट प्रोफेसर की टिप्पणियों को लेकर उन्हें नोटिस भेजा था। आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया ने कहा था कि “हम देश की बेटियों – कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह को सलाम करते हैं। लेकिन राजनीति विज्ञान पढ़ाने वाले प्रोफेसर ने उनके लिए जिस तरह के शब्दों का इस्तेमाल किया है, मुझे उम्मीद थी कि वो कम से कम आज आयोग के सामने पेश होंगे और खेद व्यक्त करेंगे।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *