टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में फिल्म निर्माता हंसल मेहता की सीरीज ‘गांधी’ का प्रीमियर होगा

Gandhi: Filmmaker Hansal Mehta's series 'Gandhi' will premiere at the Toronto International Film Festival

Gandhi: फिल्म निर्माता हंसल मेहता की बहुप्रतीक्षित सीरीज “गांधी” का वर्ल्ड प्रीमियर सितंबर में प्रतिष्ठित टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (टीआईएफएफ) में होगा। इसमें अभिनेता प्रतीक गांधी महात्मा गांधी की भूमिका निभा रहे हैं। समीर नायर के अप्लॉज एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित इस सीरीज को टोरंटो फिल्म फेस्टिवल के ‘प्राइमटाइम प्रोग्राम’ में शामिल किया गया है। ये प्रोग्राम 2015 में शुरू किया गया था, जिसका उद्देश्य दुनिया भर की बेहतरीन अंतरराष्ट्रीय सीरीज और पारंपरिक सीमाओं से आगे बढ़ने वाले एपिसोडिक कहानी कहने के तरीकों को मंच देना है।      Gandhi

Read Also: एलिसा हीली ने 6 महीने बाद की शानदार वापसी, धमाकेदार फॉर्म में मैदान पर आईं नजर

इसकी घोषणा निर्देशक हंसल मेहता ने अपने सोशल मीडिया पर की। वे “शाहिद”, “सिटीलाइट्स”, “ओमेर्ता” जैसी सराही गई फिल्मों और हिट सीरीज “स्कैम 1992” और “स्कूप” के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, एक साहसी सपना, जो विश्वास और दृढ़ संकल्प से जन्मा था, अब विश्व मंच पर कदम रख रहा है। Gandhi

‘गांधी’ का वर्ल्ड प्रीमियर टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2025 में होगा, जिसे फेस्टिवल के विशेष रूप से चयनित प्राइमटाइम सेक्शन में शामिल किया गया है। उन्होंने आगे लिखा कि 50वें टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2025 में ‘गांधी’ के वर्ल्ड प्रीमियर की घोषणा करते हुए गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। यह टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के प्रतिष्ठित प्राइमटाइम स्लेट में चयनित होने वाली पहली भारतीय सीरीज होगी। “गांधी” सीरीज प्रख्यात इतिहासकार और लेखक रामचंद्र गुहा की पुस्तकों- “गांधी बिफोर इंडिया” और “गांधी: द इयर्स दैट चेंज्ड द वर्ल्ड” पर आधारित है।  Gandhi

Read Also: टैरिफ विवाद पर ट्रंप का कड़ा रुख, भारत के साथ व्यापार वार्ता से किया इनकार

इस सीरीज में प्रतीक गांधी की पत्नी भामिनी ओझा कस्तूरबा गांधी की भूमिका निभाएंगी, जबकि “हैरी पॉटर” फ्रेंचाइजी के अभिनेता टॉम फेल्टन जोसाया ओल्डफील्ड की भूमिका में नजर आएंगे। “गांधी” को 2025 के प्राइमटाइम सेक्शन में शामिल छह वर्ल्ड प्रीमियर में से एक के रूप में चुना गया है। इसमें दूसरी सीरीज स्टर्लिन हार्जो की “द लोडाउन” है, जिसमें एथन हॉक मुख्य भूमिका में हैं, नेटफ्लिक्स की कैनेडियन ओरिजिनल सीरीज “वेवार्ड”, “ब्लैक रैबिट”, जिसमें जूड लॉ और जेसन बेटमैन मुख्य भूमिका में हैं। Gandhi

एक डॉक्यूमेंट्री सीरीज “ओरिजिन: द स्टोरी ऑफ द बास्केटबॉल अफ्रीका लीग” और ईरानी फिल्म निर्माता होउमन सेय्यदी की “द सैवेज” भी शामिल है। सभी स्क्रीनिंग में रचनाकारों और कलाकारों के साथ सवाल-जवाब सेशन शामिल होंगे। टीआईएफएफ का 50वां संस्करण चार से 14 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *