Janata Darbar: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लखनऊ में अपने आवास पर ‘जनता दरबार’ लगाया।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘जनता दरबार’ में फरियादियों की समस्याएं सुनीं। सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे सुनिश्चित करें कि कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचे।
Read also- Bangalore News: बेंगलुरु में तेज बारिश के बाद निचले इलाकों में भरा पानी
समस्याओं के तत्काल निराकरण पर जोर- सीएम योगी के सामने आने वाली ज्यादातर समस्याओं में जमीन संबंधित विवाद और स्वास्थ्य संबंधित खर्च के अनुरोध रहते हैं। इसके अलावा पारिवारिक विवाद और थाने व तहसील से संबंधित विवादों में भी आम जनता CM योगी से से गुहार लगाती है।
Read also- अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बोले- जो बाइडेन की बीमारी के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ
तिरंगा यात्रा में शामिल हुए CM- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार 14 मई को लखनऊ में तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।मुख्यमंत्री के साथ यूपी के उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और राज्य के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना भी थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा, “दुनिया ने देखा कि कैसे 100 से अधिक आतंकवादियों और उनके परिवार के सदस्यों को, जो हमले (पहलगाम) में शामिल आतंकवादियों को पोषित करने में शामिल थे, उनके जघन्य अपराध की सजा मिली। दुनिया अब भारतीय सेना की ताकत का लोहा मान रही है।”
पाकिस्तान में भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा किए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को चिह्नित करने और आतंकवाद के खिलाफ लोगों को प्रेरित करने के लिए बीजेपी के तत्वावधान में देश के विभिन्न हिस्सों में तिरंगा यात्राएं निकाली गईं।केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह और जे. पी. नड्डा सहित शीर्ष बीजेपी नेताओं द्वारा रविवार को इस मुद्दे पर विचार-विमर्श के बाद 11 दिवसीय राष्ट्रव्यापी ‘तिरंगा यात्रा’ शुरू की गई।
