महुआ मोइत्रा ने जर्मनी में गुपचुप रचाई शादी, पिनाकी मिश्रा बने हमसफर

Mahua Moitra: तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा और बीजू जनता दल यानी बीजेडी के पूर्व सांसद पिनाकी मिश्रा की शादी की मीडिया में खबरें आने के बाद बधाइयों का सिलसिला जारी है।टीएमसी की सांसद सायोनी घोष ने एक्स पर मोइत्रा, मिश्रा और साथी टीएमसी सांसद जून मलैया के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “बधाई हो एमएम और पीएम (पिनाकी मिश्रा) … @MahuaMoitra @OfPinaki आपको जीवन भर प्यार और हंसी की शुभकामनाएं।

हालांकि,शादी के बारे में मोइत्रा या मिश्रा की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। अभी तक मोइत्रा को किए गए कॉल और मैसेज का कोई जवाब नहीं मिला।मीडिया में आ रहीं खबरों के मुताबिक 50 साल की मोइत्रा ने जर्मनी में आयोजित एक निजी समारोह में 65 साल के पिनाकी मिश्रा से शादी कर ली।

Read also- दिल्ली पुलिस ने नकली कैंसर दवा रैकेट का किया भंडाफोड़, छह आरोपी गिरफ्तार

दोनों की एक साथ एक तस्वीर भी ऑनलाइन सामने आई है, जिससे अटकलों को और बल मिला है। हालांकि, पीटीआई तस्वीर की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं कर रहा है।मोइत्रा वर्तमान में पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर से सांसद के रूप में अपना दूसरा कार्यकाल पूरा कर रही हैं। वह पहली बार 2019 में लोकसभा में पहुंचीं और 2024 में भाजपा की अमृता रॉय को हराकर फिर से चुनी गईं।पूर्व सांसद और बीजेडी के वरिष्ठ नेता पिनाकी मिश्रा पुरी से सांसद रह चुके हैं। 2024 के चुनाव में बीजेपी के संबित पात्रा ने उन्हें हरा दिया था।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *