जम्मू कश्मीर में रेलवे कर्मचारियों ने किया योग अभ्यास, दिखा अलग नजारा

International Yoga Day: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जम्मू कश्मीर में रेलवे कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने चेनाब पुल और अंजी खड्ड पुल पर शानिवार को योग किया। रेलवे अधिकारियों और लोगों ने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल चेनाब रेल ब्रिज और भारत के पहले केबल-स्टेड रेल ब्रिज अंजी खड्ड ब्रिज पर योग किया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छह जून को दोनों पुलों का उद्घाटन किया और कटरा से कश्मीर के लिए वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दुनिया भर और भारत में कार्यक्रम आयोजित किए गए। आपको बता दें कि इस साल की थीम “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” रही। कार्यक्रम का उद्देश्य योग को जन-जन तक पहुंचाकर बेहतर स्वास्थ्य और मानसिक संतुलन को बढ़ावा देना था।

Read also- तेलंगाना पुलिस ने जबरन वसूली मामले में BRS विधायक कौशिक रेड्डी को किया गिरफ्तार

Read also- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: विशाखापत्तनम में योग दिवस पर आंध्र प्रदेश की नजर कई रिकॉर्ड बनाने पर

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *