अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: विशाखापत्तनम में योग दिवस पर आंध्र प्रदेश की नजर कई रिकॉर्ड बनाने पर

YOGA IS PAUSE BUTTON FOR WORLD, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025, विशाखापट्टनम में पीएम मोदी, PM MODI IN VISAKHAPATNAM, INTERNATIONAL YOGA DAY 2025, INTERNATIONAL YOGA DAY 2025 PM MODI IN VISAKHAPATNAM ANDHRA PRADESH SAYS YOGA IS PAUSE BUTTON"

INTERNATIONAL YOGA DAY 2025: आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर, टीडीपी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार पिछले सर्वाधिक उपस्थिति के रिकॉर्ड को तोड़ने सहित कई रिकॉर्ड स्थापित करने का प्रयास कर रही है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आरके बीच से इस जश्न का नेतृत्व किया। बंगाल की खाड़ी के किनारे समुद्र तट पर लाखों लोग उनके साथ योग करते नजर आए.…..INTERNATIONAL YOGA DAY 2025

Read also- नई दिल्ली-भोपाल वंदे भारत ट्रेन में हाथापाई के सिलसिले में बीजेपी विधायक ने शिकायत दर्ज कराई

विश्वभर के कई देशों द्वारा मनाए जा रहे योग दिवस की थीम “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” रखी गई है और दक्षिणी राज्य का लक्ष्य गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराना है, जिसमें सबसे बड़ा योग सत्र आयोजित करना भी शामिल है। इसका लक्ष्य एक ही स्थान, मतलब विशाखापत्तनम में एक ही योग सत्र में पांच लाख लोगों की भागीदारी के साथ गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराना है।

Read also- Kashmir School Closed: कश्मीर में बच्चों की मौज, भीषण गर्मी के बीच स्कूलों में 10 दिनों की छुट्टियों का एलान

प्रधानमंत्री मोदी ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के साथ मिलकर योगाभ्यास किया। प्रधानमंत्री शुक्रवार रात लगभग आठ बजे विशाखापत्तनम पहुंचे थे।समुद्र में तैनात नौसेना के जहाज भी इस आयोजन का हिस्सा बने, जहां नौसेना अधिकारी जहाजों पर योगासन करते दिखाई दिए।इस साल 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग’ थीम के साथ दुनियाभर के कई देशों में मनाया गया।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *