पुरी रथ यात्रा- CM माझी ने दिए ‘दुर्घटना मुक्त’ आयोजन के निर्देश

Bhubaneswar News: Puri Rath Yatra- CM Majhi gave instructions to organize 'accident free' event, Odisha CM Rath Yatra, Odisha CM Mohan Charan Majhi, Security with AI Cameras, Puri Rath Yatra 2025, Puri Rath Yatra 2025 Odisha CM reviews preparations to ensure security with AI cameras- #Odisha, #OdishaNews, #LatestNews, #cmmohanmajhi, #security, #AICamera, #PuriRathYatra, #bhubaneswar

Bhubaneswar News: ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने रविवार 22 जून को अधिकारियों से कहा कि वे इस साल पुरी में रथ यात्रा को ‘दुर्घटना मुक्त’ बनाएं। माझी ने 27 जून को पुरी में आयोजित होने वाले वार्षिक महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक में अधिकारियों को ये निर्देश दिए।

Read Also: चमक गरज के साथ बारिश का अनुमान, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

बैठक के बाद मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि प्रशासन रथ यात्रा के सुचारू संचालन के लिए पूरी तरह तैयार है। मुख्यमंत्री ने कहा, राज्य प्रशासन ने रथ यात्रा को दुर्घटना मुक्त बनाने के लिए सभी जरूरी इंतजाम कर लिए हैं। उन्होंने कहा कि इस संबंध में सभी विभाग समन्वय से काम कर रहे हैं। पिछले साल रथ यात्रा उत्सव के दौरान भगवान बलभद्र की मूर्ति रथ से उतारकर मंदिर ले जाते समय सेवकों पर गिर गई थी, जिससे नौ सेवक घायल हो गए थे। माझी ने कहा कि कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आयोजित होने वाले वार्षिक महोत्सव के दौरान तीर्थ नगरी के प्रमुख क्षेत्रों पर कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। कई जिलों में डायरिया के प्रकोप को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग और अन्य सभी संबंधित विभागों को स्थिति पर कड़ी नजर रखने को कहा गया है।

Read Also: उत्तर प्रदेश के कन्नौज में महिला ने चार साल के बेटे की हत्या कर खुद भी फांसी लगाई

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि ये पक्का करना बहुत जरूरी है कि किसी भी जगह पर हानिकारक खाद्य पदार्थ या पानी न बेचा जाए। इसके साथ ही, महोत्सव के दौरान पर्यटकों के लिए सुरक्षित पेयजल और स्वस्थ भोजन भी उपलब्ध होना चाहिए। उन्होंने रथ यात्रा के दौरान अनुष्ठानों को सुचारू और समय पर पूरा करने के लिए सेवकों से सहयोग मांगा। बैठक में सुरक्षा व्यवस्था के बारे में पुलिस महानिदेशक वाई बी खुरानिया ने कहा कि रथ यात्रा के लिए 10,000 से अधिक पुलिस कर्मियों के साथ पांच स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *