Puducherry Cabinet Expansion: पुडुचेरी में हुआ मंत्रिमंडल विस्तार, तीन नए मंत्रियों ने ली शपथ

Puducherry

Puducherry: पुडुचेरी के उप-राज्यपाल के. कैलाशनाथन ने बुधवार को लोक निवास में आयोजित एक समारोह में ऑल इंडिया एन.आर. कांग्रेस (एआईएनआरसी) और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के तीन नेताओं पी. राजावेलु, वी.पी. शिवकोलुंधु और जी.एन.एस. राजशेखरन को मंत्री पद की शपथ दिलाई। तीनों मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। Puducherry:

Read Also: पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन की बेटी वीणा की बढ़ी मुश्किलें, धन शोधन मामले में ईडी के सामने पेश

इसके साथ ही रंगासामी के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया। मंत्रिमंडल में शामिल किए गए नए मंत्रियों के पास विधायी कार्यों का लंबा और समृद्ध अनुभव है।राजावेलु विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष रह चुके हैं, वहीं शिवकोलुंधु पूर्व अध्यक्ष हैं।राजशेखरन नौ अप्रैल को हुए विधानसभा चुनाव में कराईकल क्षेत्र की तिरुनल्लार सीट से निर्वाचित हुए हैं। शपथ से पहले मुख्य सचिव शरत चौहान ने गृह मंत्रालय की उस अधिसूचना को पढ़कर सुनाया जिसमें तीनों को पुडुचेरी का मंत्री नियुक्त किया गया है। यह अधिसूचना राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आठ जून को जारी की गई थी। Puducherry:

Read Also: CM सैनी ने खादी रोजगार उत्सव कार्यक्रम में शिरकत कर, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम पर दिया बड़ा बयान

समारोह में विधायक, अधिकारी और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे। इन विधायकों के मंत्रिमंडल में शामिल होने से रंगासामी सरकार में मंत्रियों की कुल संख्या छह हो गई है।परंपरागत रूप से पुडुचेरी में छह सदस्यीय मंत्रिमंडल होता है। रंगासामी ने 13 मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।उनके साथ बीजेपी विधायक दल के नेता ए. नमस्सिवायम और एआईएनआरसी विधायक मल्लादी कृष्ण राव ने भी शपथ ली थी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *