रेलवे 1 जुलाई से यात्री किराया बढ़ाने की तैयारी में, ये बढ़ोत्तरी नॉन-एसी के लिए एक ….

Railway News: रेलवे 1 जुलाई से यात्री किराया बढ़ाने की तैयारी में है।रेलवे ने नॉन-एसी मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के किराए में प्रति किलोमीटर 1 पैसे की बढ़ोत्तरी का निर्णय किया है, जबकि एसी क्लास के किराए में 2 पैसे प्रति किलोमीटर की वृद्धि हो सकती है। हालांकि, राहत की बात यह है कि सामान्य द्वितीय श्रेणी में 500 किलोमीटर तक की यात्रा के लिए कोई बढ़ोत्तरी नहीं होगी। साथ ही, शहरी सबअर्बन ट्रेनों और मासिक सीजन टिकटों MST के किराए में भी कोई बदलाव नहीं होगा।

Read Also: इजराइल से संघर्ष के बीच भारत ने ईरान से 292 और भारतीयों को सुरक्षित निकाला

रेलवे सूत्रों का कहना है कि यह वृद्धि परिचालन लागत और राजस्व घाटे को कम करने के लिए जरूरी है।रेलवे सूत्रों के मुताबिक गैर-एसी मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों जिनकी संख्या देशभर में प्रतिदिन 13,000 से अधिक है के किराये में 1 पैसे प्रति किलोमीटर की मामूली वृद्धि होने की संभावना है, जबकि एसी श्रेणी के टिकटों के लिए 2 पैसे प्रति किलोमीटर की वृद्धि प्रस्तावित है।रेलवे के मुताबिक यह संशोधन यात्रियों, विशेषकर नियमित यात्रियों और कम दूरी की यात्रा करने वालों पर बोझ डाले बिना परिचालन लागत का प्रबंधन करने के भारतीय रेलवे के चल रहे प्रयासों का हिस्सा है।जानकारी के मुताबिक रेलवे इसको लेकर जल्द ही आधिकारिक घोषणा कर सकता है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *