मोहन भागवत ने दशहरा कार्यक्रम में साधा चीन पर निशाना, राहुल गांधी ने दी प्रतिक्रिया

नई दिल्ली– कोरोना संकट के बीच देशभर में विजयदशमी का पर्व मनाया जा रहा है। इस पावन पर्व के अवसर पर हर साल की भांति इस साल भी राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के हेडक्वार्टर में शस्त्र पूजा की गई। संघ प्रमुख मोहन भागवत ने इस दौरान अपने संबोधन में चीन पर निशाना साधा। वहीं भागवत के बयान को लेकर अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भी प्रतिक्रिया सामने आई है।


कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने केंद्र सरकार और संघ प्रमुख मोहन भागवत पर हमला बोलते हुए कहा है कि चीन ने हमारी जमीन हथिया ली है वहीं भारत सरकार और आरएसएस ने ये होने देने की अनुमति दी है।

राहुल गांधी का ये बयान संघ प्रमुख के उस बयान पर आया है जिसमें आज (रविवार) को नागपुर में शस्त्रपूजन के बाद अपने संबोधन में उन्होंने कहा था कि “कोरोना काल में चीन ने अपने सामरिक बल के गर्व में, अभिमान में हमारी सीमाओं का जो अतिक्रमण किया और जिस प्रकार का व्यवहार किया और कर रहा है। केवल हमारे साथ नहीं, सारी दुनिया के साथ।वो तो सारी दुनिया के सामने स्पष्ट है।”


राहुल गांधी ने मीडिया एजेंसी के एक ट्वीट पर रीट्वीट करते हुए कहा कि कहीं न कहीं भागवत सच्चाई जरूर जानते हैं, लेकिन वे इसका सामना करने में डरे हुए हैं।

बता दें कि नागपुर में अपने संबोधन में मोहन भागवत ने कहा था कि इस बार चीन को भारत ने जैसा जवाब दिया है, उसके कारण चीन सहम गया, भारत की प्रतिक्रिया से चीन को धक्का लगा। मोहन भागवत ने कहा कि भारत चीन के सामने तनकर खड़ा हो गया। भारत की सेना ने अपनी वीरता का परिचय दिया, सामरिक और आर्थिक दोनों दृष्टि से वो ठिठक जाए इतना धक्का तो उसे मिला।

Also Read- मन की बात: त्‍यौहारों पर पीएम मोदी ने लोगों से की खास अपील

मोहन भागवत ने कहा कि भारत का रुख देखने के बाद दुनिया के बाकी देशों ने भी चीन को अब डांटना शुरू किया है। उसके सामने खड़ा होना शुरू किया है। इसलिए हमें सजग होने की जरूरत है। क्योंकि इसकी प्रतिक्रिया में वो क्या करेगा वो हमे पता नहीं है इसलिए हमें सतत सावधान रहने की जरूरत है। अब देखना होगा कि राहुल गांधी के इस बयान पर मोहन भागवत की क्या प्रतिक्रिया सामने आती है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *