Hockey Asia Cup: भारत ने जापान को 3-2 से हराकर लगातार दूसरी जीत की दर्ज

Hockey Asia Cup

Hockey Asia Cup: कप्तान हरमनप्रीत सिंह के दो गोल की मदद से भारत ने रविवार को पुरुष एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट के पूल ए मैच में जापान को 3-2 से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की।हरमनप्रीत ने पांचवें और 46वें मिनट में गोल दागे जबकि भारत के लिए एक अन्य गोल मनदीप सिंह ने चौथे मिनट में किया।जापान की ओर से दोनों गोल कोसेई कावाबे ने 38वें और 59वें मिनट में दागे।Hockey Asia Cup:

Read also- CM मान ने लिखा प्रधानमंत्री को पत्र, बाढ़ प्रभावित पंजाब के लिए आर्थिक मदद की मांग की

भारत ने शुक्रवार को टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत चीन पर 4-3 की जीत के साथ की थी।मेजबान टीम अपना अंतिम पूल मैच सोमवार को कजाखस्तान के खिलाफ खेलेगी।इस महाद्वीपीय प्रतियोगिता का विजेता अगले साल बेल्जियम और नीदरलैंड की संयुक्त मेजबानी में होने वाले विश्व कप के लिए सीधे क्वालीफाई करेगा।Hockey Asia Cup:

Read also- Punjab: बाढ़ से बेहाल हुआ पंजाब, बाढ़ प्रभावित गांव में फंसे लोगों को सेना ने किया रेस्क्यू

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *