बिहार चुनाव को लेकर मायावती का बड़ा ऐलान, चुनाव की जिम्मेदारी फिर आकाश आनंद को सौंपी

BSP: बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव की विशेष जिम्मेदारी रविवार को पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और अपने भतीजे आकाश आनंद, केन्द्रीय कोआर्डिनेटर और राज्यसभा सदस्य रामजी गौतम और पार्टी की बिहार इकाई को सौंपी।बीएसपी प्रमुख ने अपने आधिकारिक “एक्स” हैंडल पर यह भी जानकारी दी कि उनकी पार्टी पड़ोसी राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव अपने बल पर, अकेले लड़ेगी।BSP

Read also-Hockey Asia Cup: भारत ने जापान को 3-2 से हराकर लगातार दूसरी जीत की दर्ज

उन्होंने एक पोस्ट में कहा कि बिहार विधानसभा के लिये अगले कुछ महीनों में चुनाव होने हैं जिसके लिए उम्मीदवारों के चयन सहित पार्टी के हर स्तर की तैयारियों को लेकर वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ पिछले दो दिनों की बैठक में गहन चर्चा व समीक्षा की गयी।उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि अपने बल पर चुनाव लड़ने के फैसले के मद्देनजर बैठक में आने वाले दिनों में पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा को भी अन्तिम रूप दिया गया।उनके मुताबिक, बैठक में पार्टी पदाधिकारियों को उल्लेखित कमियों को दूर करके पूरी मुस्तैदी और तन, मन, धन से आगे बढ़ने का निर्देश दिया गया।BSP

Read also- CM मान ने लिखा प्रधानमंत्री को पत्र, बाढ़ प्रभावित पंजाब के लिए आर्थिक मदद की मांग की

उन्होंने कहा कि पार्टी पदाधिकारियों को अगले महीने के प्रारंभ से शुरू होने वाली पार्टी की यात्रा और जनसभा कार्यक्रमों के सम्बंध में विशेष जिम्मेदारी भी सौंपी गई।मायावती ने पोस्ट में कहा कि ये सभी कार्यक्रम उनके निर्देशन में होंगे और इसकी विशेष जिम्मेदारी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनन्द और केन्द्रीय कोआर्डिनेटर और राज्यसभा सदस्य रामजी गौतम और पार्टी की बिहार इकाई को सौंपी गई है।BSP

बीएसपी प्रमुख ने कहा कि बिहार एक बड़ा राज्य है और इसीलिये वहां की नई जरूरतों को देखते हुए राज्य की सभी विधानसभा सीटों को तीन जोन में बांटकर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को उसकी अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपने का फैसला भी बैठक में लिया गया।मायावती ने कहा कि इससे पहले ओड़िशा और तेलंगाना राज्यों में भी पार्टी संगठन की तैयारियों की समीक्षा भी की गई।पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि उन्होंने इन दोनों राज्यों में उत्तर प्रदेश के मॉडल पर ज़िला स्तर से लेकर पोलिंग बूथ स्तर तक कमेटियों के गठन और पार्टी के जनाधार को मजबूत करने के कार्यों के लिए तय किए गए लक्ष्यों की प्रगति की समीक्षा भी की।BSP

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *