Delhi: वजीरपुर इलाके से लापता हुए दो बच्चों की मिली लाश, नहर में मिले दोनों के शव

Delhi

Delhi: उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के वज़ीरपुर इलाके से एक दिन पहले लापता हुए दो लड़कों के शव जेजे कॉलोनी के पास एक नहर से बरामद किए गए हैं।पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान हो गई है वे वज़ीरपुर स्थित जेजे कॉलोनी के निवासी थे और छठी कक्षा के छात्र थे।पुलिस के अनुसार, दोनों घनिष्ठ मित्र थे और शनिवार शाम लगभग 6 बजे लापता हो गए थे।पुलिस अधिकारी ने कहा, “शनिवार को भारत नगर पुलिस स्टेशन में बच्चों के लापता होने की सूचना मिली थी। इसके बाद, जांच अधिकारी ने उनके माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्यों से पूछताछ की।”Delhi: 

Read also- Punjab: बाढ़ से बेहाल हुआ पंजाब, बाढ़ प्रभावित गांव में फंसे लोगों को सेना ने किया रेस्क्यू

अधिकारी ने बताया कि पीड़ितों में से एक के बयान के आधार पर अपहरण का मामला दर्ज किया गया, जिसके बाद आरोपियों को पकड़ने के लिए कई टीमें गठित की गईं।उन्होंने बताया कि “जब तलाशी अभियान चल रहा था और इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे थे, तभी सूचना मिली कि वज़ीरपुर में जेजे कॉलोनी के पास एक नहर में दो शव तैरते हुए दिखाई दे रहे हैं।Delhi: 

भारत नगर पुलिस स्टेशन की एक टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से शवों को बाहर निकाला।”उन्होंने आगे बताया कि बच्चों की शिनाख्त उनके परिजनों ने कर ली है।घटनास्थल की जांच के लिए अपराध और फोरेंसिक विज्ञान टीमों को मौके पर बुलाया गया। निरीक्षण के दौरान, दोनों लड़कों के कपड़े और जूते नहर के किनारे बड़े करीने से रखे हुए मिले।पुलिस को संदेह है कि दोनों तैरने गए थे और दुर्घटनावश डूब गए, क्योंकि उस जगह पानी लगभग 15-20 फीट गहरा है।Delhi: 

Read Also- भारी बारिश और भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद, सैकड़ों गाड़ियां फंसी

पीड़ित परिवार के सदस्य- वो ट्यूशन गया था। उसके बाद दोस्तों के साथ खेलने चला गया। फिर हम उसे ढूँढते रहे, पर वो नहीं मिला। फिर पता चला कि दो लाशें मिली हैं, जिनमें से एक मेरा बेटा भी था।”

पीड़ित परिवार के सदस्य: मेरा बेटा शाम करीब 4 बजे ट्यूशन गया था। शाम करीब 6 बजे उसकी छुट्टी हुई और वह अपने दोस्त के घर चला गया। वे दोनों उसके घर की सीढ़ियों पर पढ़ रहे थे, तभी उसकी मां ने उन्हें घर के अंदर पढ़ने के लिए कहा होगा। लेकिन उन्होंने कहा कि वे बाहर पढ़ेंगे। बाद में जब उसकी मां बाहर आईं तो वे लड़के वहां नहीं थे। उन्हें लगा कि वे खेलने गए होंगे, लेकिन कई घंटे बीत जाने के बाद भी वे नहीं मिले।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *