BJP: प्रधानमंत्री मोदी बाढ़ प्रभावित राज्यों का करेंगे दौरा, बाढ़ से कई राज्य हुए प्रभावित

BJP:

BJP: प्रधानमंत्री मोदी जल्द ही बाढ़ प्रभावित राज्यों का दौरा कर हालात का जायजा लेंगे। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।भारी बारिश से उत्तर भारत के कई राज्य बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। भारी बारिश और बाढ़ से सड़कों और संपत्तियों को भारी नुकसान पहुंचा है और जनहानि भी हुई है।हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब जैसे राज्य सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में शामिल हैं। सूत्रों ने बताया कि मोदी इनमें से कुछ क्षेत्रों का दौरा करेंगे और हालात का जायजा लेंगे।उनका दौरा ऐसे वक्त हो रहा है जब कुछ राज्य सरकारों ने संकट से निपटने के लिए केंद्र से वित्तीय सहायता की मांग की है।BJP:

Read also- Rajasthan: जयपुर में जर्जर मकान ढहने से पिता-पुत्री की दर्दनाक मौत, पांच घायल

बाढ़ से पंजाब हुआ प्रभावित- पंजाब बीते चार दशकों में अपने सबसे बुरे बाढ़ संकट से जूझ रहा है।मूसलाधार बारिश भले ही थम गई हो और पानी धीरे-धीरे कम हो रहा हो, लेकिन हजारों परिवारों के लिए संघर्ष अभी खत्म नहीं हुआ है।बाढ़ से क्षतिग्रस्त मकान, तबाह फसलें और बढ़ते स्वास्थ्य जोखिम पूरे सूबे की बेहद भयावह तस्वीर पेश कर रहे हैं।अजनाला में बाढ़ का पानी भले ही कम हो गया हो, लेकिन अपने पीछे तबाही के निशान छोड़ गया है। जहां कभी घर हुआ करते थे, वहां अब केवल ढहे हुए ढाँचे रह गए हैं।BJP:

किसान उस तबाही का मंजर बयां कर रहे हैं, जिसने उनके खेतों को बर्बाद कर दिया, वहीं कुछ ये भी कह रहे हैं कि उन्हें अभी भी यकीन ही नहीं हो रहा है कि ये क्या हुआ क्योंकि उन्हें बाढ़ की पहले से कोई चेतावनी नहीं दी गई थी।लोगों का कहना है कि बाढ़ के पानी ने उनकी जीवन भर की जमा-पूंजी और संपत्ति को बर्बाद कर दिया, जिससे उनका सब कुछ खत्म हो गया।BJP:

Read also- BRICS: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ब्रिक्स’ शिखर सम्मेलन में भारत का करेंगे प्रतिनिधित्व

 भारी बारिश के कारण जनजीवन ठप – हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को हुई भारी बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश के कारण रेल सेवा स्थगित कर दी गई, छह राष्ट्रीय राजमार्गों सहित 1,311 सड़कें यातायात के लिए बंद कर दी गईं और स्कूल भी बंद कर दिए गए हैं।BJP:

स्थानीय मौसम विभाग ने आज के लिए राज्य के कुछ इलाकों में अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी देते हुए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है और अगले दिन भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी देते हुए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। राज्य के मंडी में 289, शिमला में 241, चंबा में 239, कुल्लू में 169 और सिरमौर जिले में 127 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *