Rajasthan Assembly : सदन में विपक्ष की तरफ अतिरिक्त कैमरे लगाने के मुद्दे पर कांग्रेस विधायकों का हंगामा

Rajasthan Assembly, Allegations of spying on opposition, congress protest, Congress protest in Rajasthan assembly, rajasthan assembly, Rajasthan Assembly news, Rajasthan Assembly Update, Spying on Congress, tikaram jully

Rajasthan Assembly : राजस्थान विधानसभा के सदन में विपक्ष की तरफ कथित अतिरिक्त कैमरे लगाए जाने का मुद्दा बुधवार को भी छाया रहा और कांग्रेस विधायकों ने प्रश्नकाल में सदन से बहिर्गमन किया। हंगामे के कारण शून्यकाल में सदन की कार्यवाही एक बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने इस मुद्दे को फिर उठाया और विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी से व्यवस्था देने की अपील की.Rajasthan Assembly

Read also-Bollywood: करिश्मा कपूर के बच्चों ने खटखटाया हाइकोर्ट का दरवाजा, पिता की वसीयत को दी चुनौती

देवनानी ने कहा कि वह प्रश्नकाल के बाद इस मुद्दे पर अपनी व्यवस्था देंगे। लेकिन जूली प्रश्नकाल में ही व्यवस्था देने की मांग करने लगे और कहा कि अध्यक्ष जब तक इस मुद्दे पर व्यवस्था नहीं देंगे तब तक वह सदन की कार्यवाही में भाग नहीं ले सकते। इसके बाद कांग्रेस विधायकों ने आसन के समक्ष आकर नारेबाजी शुरू कर दी। लगभग 15 मिनट नारेबाजी तथा हंगामा करने के बाद कांग्रेस विधायकों ने सदन से बहिर्गमन किया।शून्यकाल शुरू होते ही संसदीय कार्यमंत्री जोगाराम पटेल ने इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। इस पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों के बीच वादविवाद होने लगा.Rajasthan Assembly

Read also- Rahul Gandhi: रायबरेली में राहुल गांधी का विरोध, मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने रोका काफिला

सदन में हंगामा थमते न देख अध्यक्ष ने कार्यवाही एक बजे तक के लिए स्थगित कर दी। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस ने इस मुद्दे को लेकर मंगलवार को भी सदन में हंगामा किया था।नेता प्रतिपक्ष जूली ने विपक्ष की तरफ अतिरिक्त कैमरे लगाए जाने को गलत तथा सदन की परंपरा के विपरीत बताया। इससे पहले कांग्रेस विधायकों ने आज विधायकों के क्वार्टर से विधानसभा परिसर तक पैदल मार्च करके विरोध जताया। कांग्रेस विधायक ‘जासूसी करना बंद करो’ के नारे लगाते हुए विधानसभा परिसर में पहुंचे और विरोध-प्रदर्शन किया.Rajasthan Assembly

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *