Madhya Pradesh: 5 करोड़ रुपये से ज्यादा के मादक पदार्थ और रसायन जब्त, 2 लोग गिरफ्तार

Madhya Pradesh: Drugs and chemicals worth more than Rs 5 crore seized, 2 people arrested

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के आगर मालवा में पांच करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत के केटामाइन (एक प्रकार का मादक पदार्थ) और रसायन जब्त कर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने शनिवार 13 सितंबर को यह जानकारी दी।  Madhya Pradesh

Read Also: लेह में ‘रन फॉर फन’ मैराथन का आयोजन, 1,650 धावक हुए शामिल

पुलिस ने बताया कि यह जिले में मादक पदार्थों की सबसे बड़ी जब्ती है। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह ने पीटीआई वीडियो को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार दोपहर आगर-बड़ौद रोड पर खड़ी दो कारों की तलाशी ली। उन्होंने बताया कि एक कार का चालक राहुल अंजना मौके से फरार हो गया जबकि ईश्वर मालवीय (33) और दौलत सिंह अंजना (35) को गिरफ्तार कर लिया गया। सिंह ने बताया कि दोनों वाहनों में भारी मात्रा में मादक पदार्थ और रसायन थे।

Read Also: दिल्ली पुलिस ने मारिजुआना सप्लाई रैकेट का किया भंडाफोड़, 51 किलो गांजा के साथ 4 गिरफ्तार

अधिकारी ने बताया कि कम से कम 9.2 किलोग्राम केटामाइन (कीमत 4.62 करोड़ रुपये), 12.1 किलोग्राम अमोनियम क्लोराइड, 25 लाख रुपये मूल्य का 35 लीटर आइसोप्रोपिल अल्कोहल और 7,800 रुपये मूल्य की छह ग्राम मेफेड्रोन जब्त की गयी। उन्होंने बताया कि एक वैक्यूम ओवन, चुंबकीय स्टिरर, कांच के बर्तन, एक ग्राम पंचायत की मुहर और चार मोबाइल फोन भी जब्त किए गए। सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ स्वापक औषधि एवं मन: प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया और फरार आरोपियों व प्रतिबंधित पदार्थ के स्रोत का पता लगाने के प्रयास जारी हैं।  Madhya Pradesh

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *