भारतीय रेलवे ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान 2025 की शुरुआत की

Delhi:

Delhi: स्वच्छता ही सेवा’ अभियान 2025 का आज नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के अजमेरी गेट पर रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सतीश कुमार द्वारा आधिकारिक रूप से शुभारंभ किया गया।यह कार्यक्रम, भारतीय रेलवे नेटवर्क में एक पखवाड़े तक चलने वाले स्वच्छता अभियान की शुरुआत का प्रतीक है। सतीश कुमार ने नई दिल्ली स्टेशन पर रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। शपथ के बाद, उन्होंने स्टेशन की स्वच्छता में योगदान देने के लिए ‘श्रमदान’ (स्वैच्छिक श्रमदान) में सक्रिय रूप से भाग लिया।

यह अभियान, जिसका समापन 2 अक्टूबर, 2025 को स्वच्छ भारत दिवस पर होगा, स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कई गतिविधियों का आयोजन करेगा। यह पहल स्वच्छ और स्वास्थ्यकर वातावरण बनाए रखने में सामूहिक जिम्मेदारी पर जोर देती है।रेल भवन में रेलवे बोर्ड की संयुक्त सचिव  अरुणा नायर ने अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई।
रेलवे बोर्ड के अन्य सदस्य दिल्ली क्षेत्र के विभिन्न स्टेशनों पर उपस्थित थे।उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक अशोक कुमार वर्मा ने बड़ौदा हाउस में अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *