Maharashtra: पुणे में कार और ट्रक की भीषण टक्कर, दो छात्रों की दर्दनाक मौत

Maharashtra: महाराष्ट्र के पुणे जिले में मुंबई-बेंगलुरु हाइवे पर गुरुवार सुबह एक कार कंटेनर ट्रक से टकरा गई। हादसे में दो कॉलेज छात्रों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए।ये दुर्घटना सुबह करीब पौने छह बजे ईदगाह मैदान के पास, देहू रोड इलाके में हुई। चारों छात्र लोनावाला हिल स्टेशन से लौट रहे थे, तभी उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। पुलिस के मुताबिक, कार पीछे से कंटेनर ट्रक से टकराई।Maharashtra

Read also- भारत-अमेरिका अंतरिक्ष साझेदारी के नए दौर में, चंद्रमा और मंगल मिशनों पर नजर

चारों छात्र सिंबायोसिस कॉलेज में बीबीए के छात्र थे और घूमने के लिए लोनावाला गए थे। हादसा उस समय हुआ जब वे पुणे लौट रहे थे।टक्कर इतनी जोरदार थी कि दिव्या राज सिंह राठौड़ (20) और सिद्धांत आनंद शेखर (20) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि हर्ष मिश्रा (21) और निहार तांबोली (20) को मामूली चोटें आईं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस ने ट्रक चालक मनीष कुमार सूरज मणिपाल (39), निवासी वडाला (मुंबई), को हिरासत में ले लिया है। मामले की जांच जारी है।Maharashtra

Read also- Uttarakhand: चमोली के नंदानगर में भारी बारिश से भूस्खलन, सात लापता

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *