Democracy: लोकतंत्र रक्षा के लिए प्रियंका गांधी ने तेज किया अभियान, वोट चोरी हस्ताक्षर अभियान …

Democracy:

Democracy: कांग्रेस महासचिव और वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक वीडियो संदेश में सभी से ‘वोट चोरी हस्ताक्षर’ अभियान में शामिल होने की अपील की है।उनका यह वीडियो संदेश विपक्ष के नेता राहुल गांधी के वोट चोरी के मुद्दे पर हमले तेज़ करने के बाद आया है। राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर “लोकतंत्र को नष्ट करने वालों” को बचाने का आरोप लगाया है।Democracy

Read also- Himachal Pradesh: हिमाचल में जारी है कुदरत का कहर, सर्कुलर रोड पर भूस्खलन से लगा लंबा जाम

उन्होंने वीडियो में कहा, “हर हस्ताक्षर, हर वोट जितना ही महत्वपूर्ण है। हमारे साथ जुड़ें और ‘एक व्यक्ति, एक वोट’ के हमारे लोकतांत्रिक सिद्धांत की रक्षा के लिए अपना समर्थन दिखाएं।”उन्होंने आगे कहा, “हम हर व्यक्ति के वोट देने के अधिकार और हमारे प्रिय संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए लड़ रहे हैं, जो हमें एक जीवंत लोकतंत्र बनाते हैं।“Democracy

Read also- ‘बैटल ऑफ गलवान’ की शूटिंग पूरी! सलमान खान का नया लुक और एक्शन सीन ने बढ़ाया फैंस का उत्साह

कर्नाटक, महाराष्ट्र, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर मतदाताओं के नाम हटाए जाने का दावा करते हुए लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन लोगों को पेश किया जिनके नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं।राहुल गांधी ने कर्नाटक विधानसभा क्षेत्र के आंकड़ों का हवाला देते हुए दावा किया कि चुनाव से पहले कांग्रेस समर्थकों के वोट व्यवस्थित तरीके से हटाए जा रहे हैं।

राहुल गांधी ने 2023 में कर्नाटक के अलंद निर्वाचन क्षेत्र से वोट हटाने के कथित प्रयासों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने महाराष्ट्र के राजुरा निर्वाचन क्षेत्र का भी उदाहरण दिया, जहां उन्होंने दावा किया कि सेल्फ ऑपरेटेड सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करके धोखाधड़ी से मतदाताओं को जोड़ा गया था।सूर्यकांत नाम के एक शख्स राहुल गांधी के दावों की पुष्टि की। उन्होंने कहा, “मेरा नाम मतदाता सूची से हटा दिया गया था” सूर्यकांत ने आगे बताया कि उन्होंने अपना नाम हटाने के लिए कभी आवेदन नहीं किया था।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *