उधमपुर में सेना और पुलिस का संयुक्त तलाशी अभियान जारी, एक जवान शहीद

Jammu Kashmir: Joint search operation by Army and Police continues in Udhampur, one soldier martyred

Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) के उधमपुर जिले के ऊंचाई वाले दूरदराज के वन क्षेत्र में शनिवार को सेना और पुलिस ने आतंकवादियों की तलाश में संयुक्त अभियान फिर से शुरू किया, इस बीच आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में गंभीर रूप से घायल हुए एक सैनिक की तड़के मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।  Jammu Kashmir

Read Also: दिल्ली के लिए 57,000 करोड़ रुपये का जल निकासी मास्टर प्लान! जानें क्या है इसकी खासियत और कैसे मिलेगा फायदा?

अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार 19 सितंबर की देर शाम उधमपुर के डूडू-बसंतगढ़ क्षेत्र और डोडा के भद्रवाह में सेओज धार वन सीमा पर सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) के संयुक्त तलाशी दल पर आतंकवादियों ने गोलीबारी की जिसमें एक जवान घायल हो गया था। उन्होंने बताया कि जवान को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ स्थल के आसपास के इलाके में रात में कड़ी घेराबंदी की गई थी और शनिवार सुबह संयुक्त तलाश अभियान फिर से शुरू किया गया।

Read Also: दिल्ली के कई स्कूलों में एक बार फिर मिली बम की धमकी, तलाशी अभियान जारी

उन्होंने बताया कि वन क्षेत्र में दो से तीन आतंकवादियों के छिपे होने की आशंका है। अधिकारियों ने बताया कि ड्रोन और खोजी कुत्तों से लैस अतिरिक्त बल उधमपुर और डोडा दोनों तरफ से भेजे गए हैं और अंतिम रिपोर्ट मिलने तक व्यापक तलाश अभियान जारी था। उन्होंने बताया कि अभी तक आतंकवादियों का कोई सुराग नहीं मिला है। Jammu Kashmir

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *