दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड रिहर्सल, बंद रहेंगे ये रास्ते, पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी

Republic Day 2024- देश की राजधानी में 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस को लेकर तैयारियां चल रही हैं. ऐसे में कर्तव्य पथ पर परेड रिहर्सल की जाएगी. इसको देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने अगले पांच दिनों के लिए गणतंत्र दिवस परेड रिहर्सल के दौरान यातायात प्रतिबंधों को लेकर एक एडवाजरी जारी की है. बता दें कि गणतंत्र दिवस परेड का रिहर्सल 17 से 21 जनवरी तक कर्तव्य पथ किया जाएगा.

कर्तव्य पथ पर परेड को देखते हुए कुछ यातायात प्रतिबंध लागू किए गए हैं. कर्तव्य पथ-रफी मार्ग क्रॉसिंग, कर्तव्य पथ-जनपथ क्रॉसिंग, कर्तव्य पथ-मानसिंह रोड क्रॉसिंग और कर्तव्य पथ-सी-हेक्सागोन पर आज से लेकर 21 जनवरी तक सुबह 10.15 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक प्रतिबंध लागू रहेगा. इसके अतिरिक्त इस अवधि के दौरान विजय चौक से इंडिया गेट तक कर्तव्य पथ यातायात के लिए बंद रहेगा

Read also – फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों का भारत दौरा,रक्षा, व्यापार, डिजिटल डोमेन में सहयोग बढ़ाने पर होगा फोकस

दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड की तैयारियां जारी हैं। शनिवार सुबह कर्तव्य पथ पर जवान परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल कर रहे हैं।गणतंत्र दिवस परेड भारत की सैन्य शक्ति और सांस्कृतिक समृद्धि को प्रदर्शित करते हुए इंडिया गेट से होते हुए लाल किले तक जाती है।

घर से निकलने से पहले देख लें रूट
दिल्‍ली पुलिस की ट्रैफिक एडवाजरी के मुताबिक, विनय मार्ग, शांति पथ से आने वाले मोटर चालक, जिनको नई दिल्ली और उससे आगे जाना है, वह सरदार पटेल मार्ग-मदर टेरेसा क्रिसेंट-आरएमएल गोल चक्कर-बाबा खड़क सिंह मार्ग या पार्क स्ट्रीट-मंदिर मार्ग होते हुए उत्तरी दिल्ली या नई दिल्ली की ओर आगे बढ़ना होगा. इसी तरह बाबा खड़क सिंह मार्ग, दक्षिणी दिल्ली से कनॉट प्लेस और सेंट्रल सचिवालय तक, मोटर चालक मदर टेरेसा क्रिसेंट-पार्क स्ट्रीट-मंदिर मार्ग/बाबा खड़क सिंह मार्ग, रिंग रोउ-एड-वंदे मातरम मार्ग-लिंक रोड-पंचकुइयां रोड की ओर जा सकते हैं.

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *