ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस एशेज के पहले मैच से बाहर, स्मिथ करेंगे कप्तानी

Sports News: Australia captain Pat Cummins ruled out of first Ashes match, Smith to lead

Sports News: ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट के कारण इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले पहले एशेज टेस्ट से बाहर हो गए हैं और उनकी अनुपस्थिति में स्टीव स्मिथ टीम की कमान संभालेंगे। कमिंस जुलाई से पीठ की चोट के कारण मैदान से बाहर हैं। उन्होंने इस महीने की शुरुआत में कहा था कि 21 नवंबर से पर्थ में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच में उनके खेलने की संभावना कम है।  Sports News

Read Also: राजकोट में पैंगोलिन तस्करी का पर्दाफाश, 22 करोड़ रुपये के जानवर के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने संवाददाताओं से कहा, हमने उनके फिट होने के लिए जितना समय तय किया था, वे खत्म हो गया है। हमने एक सप्ताह पहले ही ये संकेत दे दिया था कि उन्हें फिट होने में चार हफ्ते से ज्यादा का समय लगेगा और दुर्भाग्यवश हमारे पास समय नहीं बचा है, लेकिन हमें पूरी उम्मीद है कि वे दूसरे टेस्ट मैच में वापसी करेंगे। उन्होंने कहा, वे पिछले कुछ समय से इससे जूझ रहे हैं। चोट की प्रकृति ऐसी है कि आप उसका पक्के तौर पर कुछ आकलन नहीं कर सकते। हम प्रतिदिन उनकी फिटनेस पर निगरानी रखते हैं।  Sports News

मैकडोनाल्ड ने कहा कि यह तेज गेंदबाज इस सप्ताह गेंदबाजी शुरू कर देगा और उन्हें उम्मीद है कि कमिंस चार दिसंबर से ब्रिस्बेन में शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मैच के लिए समय पर फिट हो जाएंगे। उन्होंने कहा, वे इस हफ्ते गेंदबाजी करना शुरू कर देंगे और यह बड़ी प्रगति है। हमें पूरी उम्मीद है कि वह दूसरे टेस्ट मैच तक पूरी तरह से फिट हो जाएंगे। वे टीम के साथ पर्थ जाएंगे और तब हमें उनकी फिटनेस का सही आकलन करने का भी मौका मिलेगा।

Read Also: दिल्ली में हल्की बारिश के आसार, वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में बरकरार

स्मिथ ने 2021 से कमिंस की अनुपस्थिति में छह बार ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी की है। मैकडोनाल्ड ने कहा, हमने स्टीव स्मिथ को कप्तान बनाया है और हम बहुत भाग्यशाली हैं कि हमें इतना अनुभवी कप्तान मिला है। स्कॉट बोलैंड के पर्थ में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाजी आक्रमण में मिशेल स्टार्क और जोश हेजलवुड के साथ शामिल होने की संभावना है। मैकडोनाल्ड ने कहा, कप्तान का नहीं खेल पाना निराशाजनक है, लेकिन जब आप स्कॉट बोलैंड को संभावित विकल्प के रूप में देखते हैं, तो ये कोई बुरी स्थिति नहीं है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *